फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MA records missing from the premises of the convent Menhduri

एमए कॉन्वेंट के मेंहदौरी परिसर से रिकॉर्ड गायब

Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
MA records missing from the premises of the convent Menhduri
एमएल कॉन्वेंट स्कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
राष्ट्रगान पर रोक लगाने से विवादों में आए एमए कॉन्वेंट स्कूल के मेंहदौरी परिसर का रिकॉर्ड गायब कर दिया गया है। इतना ही नहीं स्कूल से फर्नीचर समेत अन्य सामान भी हटा दिए गए हैं। मंगलवार को स्कूल पहुंचे शिक्षा विभाग के अफसर भी अचंभित थे। यहां तक कि स्कूल का बोर्ड भी नहीं मिला। हालांकि, भवन पर नोटिस लगा दिया गया है कि स्कूल को मान्यता नहीं है। अभिभावक अपने बच्चों का इसमें प्रवेश ना कराएं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल के सादियाबाद के साथ मेंहदौरी परिसर में भी कार्रवाई की गई, लेकिन अफसर मंगलवार को वहां पहुंचे तो परिवार के लोग मिले, जबकि, वहां स्कूल चलता था, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही स्कूल से सभी सामान हटा लिया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि सादियाबाद स्थित स्कूल के आसपास कई विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। अभिभावक वहां बच्चों का प्रवेश करा सकते हैं। इनके अलावा वे दूसरे स्कूलों में भी बच्चों का दाखिला करा सकते हैं। किसी तरह की परेशानी पर शिक्षा विभाग मदद करेगा।
विज्ञापन


उधर, विद्या भारती के स्कूलों में एमए कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों को प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है। काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक चिंतामणि सिंह ने बताया कि ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गंगापुरी, रसूलाबाद एवं ज्वाला देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर मम्फोर्डगंज में इच्छुक अभिभावक पाल्य का प्रवेश करा सकते हैं। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ओम गायत्री नगर के प्रबंधक जीडी जोशी ने कक्षा एक से पांच तक विद्यार्थियों को दाखिला देने की घोषणा की। यदि बच्चों ने अगस्त तक फीस दे दी है तो उनसे शुल्क भी नहीं ली जाएगी। सलोरी के पार्षद राजू शुक्ल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जीडी जोशी ने डीएम को भी इस बाबत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रगान को लेकर विवादों में आए एमए कॉन्वेंट स्कूल की मान्यता पर सवाल उठने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से शहर में चलने वाले अन्य फर्जी स्कूलों की सूची भी जारी की गई है। शहर में 72 फर्जी स्कूल संचालित हो रहे हैं। इसमें कई बड़े स्कूल भी शामिल हैं। नगर शिक्षा अधिकारी शशांक शेखर शुक्ला ने इन्हें नोटिस भेजकर तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed