{"_id":"9f51129c7b552bb11ee12b67cfd464de","slug":"luxury-car-occupants-in-the-beer-shop-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी गाड़ी सवार लोगों ने की बीयर शॉप में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी गाड़ी सवार लोगों ने की बीयर शॉप में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 25 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्नलगंज इलाके में बुधवार आधी रात बाद बीयर शॉप की खिड़की तोड़कर डेढ़ दर्जन बीयर केन चोरी कर ली गई। खबर पाकर रात में ही शॉप मालिक ने कर्नलगंज थाने में खबर दी तो पुलिस ने आकर छानबीन की। पुलिस को उस डस्टर गाड़ी का नंबर भी मिल गया जिसमें आए लोगों ने यह घटना अंजाम दी। वह गाड़ी इविवि के एक छात्र नेता की बताई गई है। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
कालिंदीपुरम कॉलोनी में रहने वाले प्रभात सिंह की कर्नलगंज इलाके में बीयर शॉप है। बुधवार रात करीब ढाई बजे उन्हें मकान मालिक से फोन पर खबर मिली कि शॉप की खिड़की तोड़कर चोरी कर ली गई है। वह रात में ही शॉप पहुंचे तो पता चला कि बीयर की डेढ़ दर्जन केन चोरी गई है। प्रभात ने 100 नंबर पर कंट्रोल रूम में सूचना दी तो कर्नलगंज थाना प्रभारी सिद्धार्थ तोमर आ गए। उन्होंने छानबीन के बाद प्रभात से चोरी की तहरीर ली।
घटना के वक्त वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि चोरी करने वाले लोग काले रंग की डस्टर गाड़ी से आए थे। उसने पुलिस को डस्टर का नंबर भी बता दिया। रजिस्ट्रेशन नंबर मध्य प्रदेश का था। कर्नलगंज थाने की पुलिस को जानकारी मिली है कि इस गाड़ी में एक छात्रनेता घूमता है। पुलिस का कहना है कि आनंद भवन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से भी घटना के बारे में कुछ और पता चल सकेगा।