Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lovers left the couple for three hours in custody, took money

प्रेमी जोड़े को तीन घंटे रखा हिरासत में, पैसे लेकर छोडाLovers left the couple for three hours

Tue, 18 Apr 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 18 Apr 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lovers left the couple for three hours in custody, took money
lover
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और डीजीपी की सख्त हिदायत के बावजूद पुलिस प्रेमी जोड़ों और लड़के-लड़कियों की दोस्ती पर नजर टेढ़ी रखे है। सोमवार को लूकरगंज में पुलिस ने एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बैंक के बाहर पकड़ा और आरोप लगाया कि वे सड़क पर अश्लील हरकत कर रहे थे। जबकि युवक बैंक में काम करने वाले अपने दोस्त से पैसे लेने आया था। आरोप है कि तीन घंटे बाद पुलिस ने घूस लेकर उन्हें खुल्दाबाद थाने से छोड़ा।
विज्ञापन


बांदा जनपद की 26 वर्षीय सीमा कुछ दिन पहले भदोही के गोपीगंज इलाके में अपने मामा के घर आई थी। वहां पड़ोस में रहने वाले 28 वर्षीय मनोज (दोनो नाम काल्पनिक) से उसकी गहरी दोस्ती हो गई। सीमा को बांदा की बस में बैठाने के लिए सोमवार को मनोज उसके साथ इलाहाबाद आया। उसे यहां शहर में कुछ सामान भी खरीदना था। पैसे कम पड़े तो वह 12 बजे लूकरगंज स्थित बैंक में काम करने वाले अपने दोस्त के पास पहुंचा। मनोज ने फोन किया तो दोस्त सोनू ने उसे बैंक के अंदर बुलाया। तभी अचानक एंटी रोमियो स्कवॉयड की टीम पहुंची और उन दोनों को पकड़कर लूकरगंज चौकी ले गई।
विज्ञापन


मनोज ने फोन से जानकारी सोनू को दी तो वह भी पुलिस चौकी पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को बताया कि मनोज तो उससे पैसा लेने आया था। दोनों बैंक के बाहर खड़े थे। मगर पुलिसवाले नहीं माने। फिर मनोज और सीमा को खुल्दाबाद थाने ले जाया गया। थाने में पुलिस ने दोनों के घरवालों से फोन पर बात की। सीमा के मामा को भी फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीमा को पुलिस ने यह कहकर छोड़ा कि वह बांदा की बस में बैठकर घर जाए। आधे घंटे बाद मनोज को भी पुलिस ने छोड़ दिया। मनोज ने अपने दोस्त सोनू को बताया कि खुल्दाबाद थाने में एक सिपाही ने छोड़ने के लिए उससे दो हजार रुपये घूस मांगी। उसने सात सौ रुपये सिपाही को दिए तब उसे तीन बजे छोड़ा गया। सोनू ने यह बात अमर उजाला को बताई। उसने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई और कहा कि यह तो पुलिस की सरासर ज्यादती है। सीओ प्रथम को जानकारी मिली तो उन्होंने खुल्दाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह को निर्देश दिया कि दोषी सिपाही पर कार्रवाई करते हुए मनोज को पैसे वापस कराएं।


‘अगर युवक-युवती को बेवजह पकड़ा गया तो पुलिस ने गलत किया है। छोड़ने के लिए युवक से पैसे लेने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मैंने खुल्दाबाद थाना प्रभारी को सिपाही को चिन्हित कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।’
-डीपी शुक्ला, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed