{"_id":"67dbe0f5a745ce126ee584caa415027d","slug":"love-marriage-found-dead-in-hotel-room-of-the-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज करने वाले युवक की होटल के कमरे में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज करने वाले युवक की होटल के कमरे में मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 31 Jan 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। घरवालों की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी रचाने वाले प्रेमी की कोतवाली के एक होटल में लाश मिली है। प्रेमी की मौत से प्रेमिका काफी सहमी हुई है। शुक्रवार सुबह प्रेमी को उल्टियां होते देख होटल मैनेजर और पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक प्रेमी की मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वाराणसी के आदमपुर इलाके के रज्जाकपुरा की एक बीस वर्षीय लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। उसका आदमपुर इलाके के पंचायती कु आं के गोपाल (23) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 28 जनवरी को घर से निकल गए। उन्होंने वाराणसी के शीतलाधाम मंदिर में शादी कर ली थी। बृहस्पतिवार शाम दोनों कोतवाली इलाके के न्यू शांति होटल में कमरा नंबर 108 में ठहरे। रात में दोनों ने खाना भी खाया। सुबह प्रेमिका चीखते हुए बदहवासी की हालत में होटल मैनेजर के पास पहुंची। उसने बताया कि उसके पति की हालात बहुत गंभीर है। उसे उल्टियां हो रही हैं। इस पर होटल मैनेजर उनके कमरे में पहुंचा।
मामला संदिग्ध देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बादशाही मंडी चौकी प्रभारी राधेश्याम वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा तो प्रेमी की सांसे थम चुकी थीं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में प्रेमिका ने बताया कि सुबह वह सोकर उठी तो गोपाल को उल्टियां हो रही थीं। इस पर अपनी बड़ी बहन को बताया तो उसने पुलिस और होटल मैनेजर को खबर करने के लिए कहा। उसने बताया कि दोनों एक ही बिरादरी के हैं। दोनों के पिता नहीं है। दोनों के घरवाले उनकी शादी के खिलाफ थे।
विज्ञापन
लिहाजा दोनों ने भागकर शादी रचाने का फैसला किया। प्रेमिका कहना है कि गोपाल को अपेंडिस की बीमारी भी थी लेकिन इससे अचानक मौत की बात गले से नहीं उतर रही है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया है। गोपाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। घरवाले रोते-बिलखते एसआरएन पहुंचे। वहीं गोपाल के घरवालों का कहना है कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच करे ताकि उनके भाई की मौत के कारण का पता चले।
मामला संदिग्ध है। अभी कुछ कहना मुश्किल है कि प्रेमी क ी मौत जहर से हुई या बीमारी से। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा। लड़के के परिजन तहरीर देंगे तो मामला दर्ज किया जाएगा।- राधेश्याम वर्मा, बादशाही मंडी चौकी प्रभारी