फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loss of 20 million people at the wedding had burglars in train

चोरों ने ट्रेन में बारातियों को लगाई 20 लाख की चपत

Wed, 20 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 20 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Loss of 20 million people at the wedding had burglars in train
बेखौफ हुए चोर
भागलपुर से नई दिल्ली जा रही ट्रेन के एसी कोच में घुसे चोरों ने बारातियों को लाखों की चपत लगा दी। बारात भागलपुर से इलाहाबाद आ रही थी। मंगलवार को ब्याह था। भोर में ट्रेन जंक्शन स्टेशन पर पहुंची तो पता चला कि दूल्हे की मां का बैग गायब है। दूल्हे की मां के बैग में दुलहन के जेवर, ढाई लाख रुपये नगद,  दूल्हे और उसके भाई के मोबाइल फोन, सात लाख रुपये कीमत की कलाई घड़ी समेत कुछ और सामान थे। कई बारातियों को भी मोटी चपत लगी। चोरों ने करीब बीस लाख रुपये का माल पार कर दिया। जंक्शन स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराने के बाद बारात खुल्दाबाद थाने के निकट होटल पहुंची, जहां दोपहर में विवाह समारोह संपन्न हुआ।
विज्ञापन


रेलवे से रिटायर नूरुल हुदा खान भागलपुर जनपद बिहार में रहते हैं। उनके दो बेटों में छोटे फजल का ब्याह यहां करेली में करामत की चौकी क्षेत्र में रहने वाले शमीम अहमद की बेटी के साथ तय हुआ था। मंगलवार को निकाह होना था इसलिए सोमवार शाम भागलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस से दूल्हे फजल और परिजनों समेत तीस बाराती एसी टू बोगी से रवाना हुए। भोर में ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन के आउटर पर पहुंची तो कोच अटेंडेंट ने बारातियों को जगाया। तभी पता चला कि दूल्हे फजल की मां का एक बैग गायब है। उस बैग में दुल्हन के करीब चार लाख रुपये कीमत के आभूषण, ढाई लख रुपये कैश, सात लाख रुपये कीमत की रोलेक्स कलाई घड़ी, दो महंगे मोबाइल फोन और टैब, एटीएम तथा पैन कार्ड, दुबई के ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई कागजात थे।

विज्ञापन

 

कई बारातियों के भी बैगों से मोबाइल फोन, गहने, पैसे नदारद थे। ट्रेन से उतरकर दूल्हे के पिता नूरुल ने जीआरपी थाने जाकर घटना की जानकारी दी। उनकी शिकायत पर चोरी का केस लिखा गया। इसके बाद बाराती खुल्दाबाद थाने के पास होटल पहुंचे जहां विवाह समारोह होना था। दूल्हे के पिता ने बताया कि रात में एक भी बार रेलवे पुलिस या आरपीएफ का एस्कार्ट दस्ता नहीं आया। थाना प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मुकदमा लिखकर चोरों का पता लगाने की कोशिश हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed