फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   loot in jhunsi

पेंट कारोबारी से एक लाख साठ हजार रुपये की लूट

Wed, 28 Sep 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 28 Sep 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
loot in jhunsi
crime demo - फोटो : MID DAY
जीटी रोड पर चक हरिहरवन में मंगलवार सुबह बदमाशों ने दुकान खोल रहे पेंट कारोबारी का बैग उड़ा दिया जिसमें एक लाथ साठ हजार रुपये थे। सरिया की कीमत पूछने के बहाने बैग उठाकर दो बदमाश बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। टाऊन एरिया झूंसी निवासी पवन केसरवानी की जीटी रोड पर के चक हरिहरवन में पेंट तथा भवन सामग्री की दुकान है। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे पवन दुकान पर पहुंचे। उन्होंने एक हाथ में बैग थाम रखा था जिसमें एक लाख साठ हजार रुपये थे। बैग को रखकर वह शटर उठा रहे थे तभी बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने पवन से सरिया की कीमत पूछी। पवन दाम बता रहे थे तभी बाइक से उतरकर आए एक युवक ने बैग उठा लिया। पवन के देखते ही देखते वह बाइक पर बैठकर साथी संग भाग गया। व्यापारी ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार और राहगीर जुटे। 100 नंबर पर फोनकर कंट्रोल रूम में खबर दी गई तो झूंसी थाने की पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने पवन से घटना की जानकारी ली मगर देर शाम तक रिपोर्ट नहीं लिखी थी। अपराधियों को दबोचने की बजाय घटना को छिपाने के लिए रिपोर्ट नहीं लिखने से स्थानीय कारोबारियों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed