{"_id":"5901003b4f1c1bb365c0eb4c","slug":"looking-for-clues-in-the-village-there-are-many-suspects-on-the-eye","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में सुराग की तलाश, कई संदिग्धों पर है नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव में सुराग की तलाश, कई संदिग्धों पर है नजर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 27 Apr 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
सहावपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के तीन रोज बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के अलावा कुछ खास नहीं कर सकी है। क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम गांव में सुराग की तलाश कर रही है। दलित बस्ती के भी कई युवक पुलिस की निगाह में हैं। घटना वाली रात और उसके बाद उनकी गतिविधि के बारे में पता किया जा रहा है। गांव के कई मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगे हैं जबकि कुछ मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।
किराना दुकानदार मक्खनलाल गुप्ता की पत्नी और दो बेटियों समेत हत्या की असल वजह अब तक अज्ञात है। बेटे रंजीत ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए जिन पांच लोगों को नामजद कराया था उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया लेकिन रहस्य बना है क्योंकि आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया और पुलिस भी उनका अपराध साबित नहीं कर सकी। पुलिस उनकी भूुमिका की जांच कर रही है। इसके लिए साक्ष्य खोजे जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच के सदस्य और कई सिपाही सादे कपड़ों में गांव में सुरागरसी कर रहे हैं। लोगों से बातचीत में यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर इस परिवार का बेरहमी से खात्मा करने वाले लोग हैं कौन?
नामजद आरोपियों में नवीन और अजय को पुलिस ने संदिग्ध माना हैं। पुलिस पता कर रही है कि उनके मददगार कौन हैं? जघन्य हत्याकांड में अपराधी प्रवृत्ति के लोग के शामिल होने की आशंका है। दलित बस्ती के कुछ अराजक किस्म के लोगों समेत इलाके के कुछ बिगडै़ल युवकों की टोह ली जा रही है जो मक्खनलाल के घर के आसपास मंडराते रहते थे। शक के दायरे में आए ऐसे लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है कि वे उस रात और दूसरे दिन कहां थे? उनके मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है कि रविवार को उनकी बातचीत किन नंबरों पर होती रही। उनकी लोकेशन कहां थी? तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन
-मृतक दंपति के पुत्र रंजीत ने बताया कि पिछले साल भर के दौरान सात-आठ बार रात में अराजक तत्व छत के रास्ते घुसे। आहट लगने पर परिवार के लोगों की नींद खुली और चोर-चोर का शोर मचाया तो वे निकल भागे। रंजीत ने पुलिस से कहा कि उसके विरोधी पक्ष के ही युवक रात में ऐसी हरकत करते थे। पुलिस का कहना है कि छत के रास्ते घुसने वाले चोर थे या फिर उनकी नीयत बेटियों पर खराब थी? यह तो साफ नहीं है लेकिन संभव है कि घटना में उनका हाथ हो। बेटे रंजीत ने नामजद केस दर्ज कराने के बाद एक और व्यक्ति का नाम शामिल करने की मांग की। सीओ सोरांव आलोक मिश्रा का कहना है कि बेटे ने तहरीर नहीं दी है।
नामजद आरोपियों को जेल भेजने से पहले पुलिस ने उनके बाल, खून, नाखूनों के नमूने को डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रख लिया। इन नमूनों का शवों पर मिले बाल, खून तथा वैजाइनल स्वाब के डीएनए टेस्ट के मिलान से अपराधियों की शिनाख्त हो जाएगी लेकिन जानकारों का कहना है कि यह लंबी प्रक्रिया है। नमूनों को लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहां प्रदेश भर से नमूने जांच के लिए आते हैं इसलिए जांच रिपोर्ट मिलने में लंबा वक्त लगता है। फोरेंसिक टीम से जुडे एक अफसर ने बताया कि अमूमन जांच के बाद जिलों में रिपोर्ट पहुंचने में तीन महीने से भी ज्यादा वक्त लगता है।