फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Location of Shuites VC RB Lal found in Delhi and Gurgaon

शुआट्स के वीसी आरबी लाल की लोकेशन दिल्ली और गुड़गांव में मिली

Sat, 13 Jan 2018 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 13 Jan 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
Location of Shuites VC RB Lal found in Delhi and Gurgaon
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
एक्सिस बैंक में शुआट्स के खाते से 23 करोड़ के गोलमाल के आरोपी कुलपति आरबी लाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दिल्ली और गुड़गांव भेजी गई हैं। दो दिन पहले लाल की लोकेशन दिल्ली और गुड़गांव बताई गई थी। उसी लोकेशन पर अफसरों ने गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने एक्सिस बैंक से शुआट्स के खातों से 23 करोड़ रुपयेे के गबन की जांच में वीसी आरबी लाल को भी जिम्मेदारी माना था। उसी के बाद आरबी लाल ने हाईकोर्ट में गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिस पर मुख्य न्यायमूर्ति ने गिरफ्तारी के खिलाफ स्टे देने से इंकार कर दिया था। उसी के साथ साथ यह टिप्पणी की थी कि संस्था के प्रमुख होने के नाते कुलपति गबन की जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।
विज्ञापन


इसी के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने आरबी लाल की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। पुलिस को उनकी लोकेशन दिल्ली और एनसीआर इलाके में मिली है। इस मामले में कुलपति के अलावा 23 और लोगों की गिरफ्तारी की जानी है। इनमें अपने खातों में धनराशि जमा कराने वाले 19 लोग शामिल हैं। जिनके खातों में करीब 20 करोड़ रुपये जमा हुए थे और इस राशि को एक सप्ताह के अंदर ही अपने अपने खातों से निकाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण में आडिटर तथा वित्त विभाग से जुड़े कुछ और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाना बाकी है। करीब तीन साल तक शुआट्स के खातों से धनराशि निकलती रही और आडिटर सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी नहीं हुई। जबकि आडिट आदि में खातों से निकली राशि का ब्योरा भी शामिल रहा। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम लगी हुईं हैं। उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed