फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Licchavis Express robbery

लिच्छवी एक्सप्रेस में डकैती

Sat, 25 Apr 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 25 Apr 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
Licchavis Express robbery
इलाहाबाद। दिल्ली के आनंद बिहार स्टेशन से बिहार के सीतामढ़ी जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस में शुक्रवार भोर में डकैतों ने धावा बोल दिया। दस से अधिक की संख्या में चढ़े हथियारबंद डकैतों ने महिलाओं और विकलांगों के कोच को निशाना बनाया और 40 से अधिक यात्रियों को जख्मी कर रुपये, जेवरात, पर्स, मोबाइल फोन लूट लिया। लूटपाट के बाद डकैत सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर उतर गए। सुबह 3: 30 बजे जब ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंची तो यात्री हंगामा करने लगे। आरपीएफ और जीआरपी में शिकायत की गई। सुबह ही डकैती की एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


यात्रियों के मुताबिक बदमाश इंजन के बाद की जनरल कोच की पहली बोगी के महिलाओं और विकलांगों के लिए बने अलग-अलग हिस्सों में चढ़ गए थे। ट्रेन जब मनौरी स्टेशन के पहले आउटर पर रुकी तो महिला कोच में बैठे डकैतों ने शराब पीनी शुरू कर दी। इस पर बिहार की ममता नाम की महिला ने एतराज जताया तो डकैतों ने चाकू और तमंचा निकाल लिया तथा कोच के दरवाजों को बंद कर दिया।
विज्ञापन


डकैतों ने ममता के गले पर चाकू से वार कर दिया। खून बहने लगा तो यात्री बदमाशों के इशारे पर काम करने लगे। डकैताें ने महिला कोच में लूटपाट शुरू की तो उनके साथियों ने विकलांग कोच के दरवाजों को भी बंद कर दिया। विकलांग कोच में कानपुर से चढ़े प्रतापगढ़ मान्धाता के दीपक सिंह ने बताया कि जो भी डकैतों का विरोध करता, उसे लात-घूसों और तमंचे की बट से बुरी तरह पीटा जाता। यात्री निशांत सिंह, प्रिंस यादव, महिम तिवारी, संदीप तिवारी, रोहन सिंह के पर्स, मोबाइल छीन लिए गए। महिलाओं से सोने की चेन, बालियां, पायल, बिछिया, अंगूठी तक उतरवा ली गई। डकैतों ने करीब आधे घंटे तक ट्रेन में उत्पात मचाया। जैसे ही ट्रेन सूबेदारगंज स्टेशन पर उतरी डकैत कूदकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल कोच में डकैत कानपुर रेलवे स्टेशन से चढ़े थे। यात्रियों के मुताबिक बाद के स्टेशनों पर ट्रेन में कोई नहीं चढ़ा था। आश्चर्यजनक यह रहा कि ट्रेन के एक कोच में आधे घंटे तक डकैतों का तांडव चलता रहा लेकिन जीआरपी और आरपीएफ को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि लूट के बाद एक यात्री ने कंट्रोल रूम को खबर दी थी।

जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का कहना था कि मनौरी और सूबेदारगंज के बीच तीन स्थानों पर ट्रेन रुकी लेकिन जीआरपी की मदद नहीं पहुंची। दीपक ही अकेले इलाहाबाद में उतरे। एफआईआर उन्होंने ही दर्ज करवाई है। एफआईआर डकैती और लूट की नीयत से लोगों को जख्मी करने की धाराओं में दर्ज की गई है।

बिहार की ममता महिलाओं के कोच में अपनी बच्ची के साथ सवार थीं। यात्रियों के मुताबिक जब डकैतों ने उनके गले पर चाकू रखा तो बच्ची बुरी तरह बिलखने लगी। डकैतों ने बच्ची को भी पीटा।


सीओ जीआरपी ओपी सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। विवेचना के लिए अलग टीम बना दी गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed