फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lahn found hidden in the sand filling the water tanks

पानी की टंकियों में भरकर बालू में छिपाई लहन मिली

Sat, 17 Jan 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Lahn found hidden in the sand filling the water tanks
इलाहाबाद। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। आबकारी विभाग ने सलोरी एवं चिल्ला के कछारी इलाकों को दिन भर खंगाला। कछार में पानी की टंकियों में भरकर बालू में गाड़कर रखी गई 3500 किलो लहन को बरामद किया गया। 30 भट्ठियों को नष्ट करवाया गया और 250 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया। चिल्ला और सलोरी के अवैध कारोबार में लिप्त 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन


अभियान जिला आबकारी अधिकारी सुदर्शन सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। उनके साथ इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, आरबी सिंह, नीरज कुमार द्विवेदी, राममोहन त्रिपाठी, एसएसएफ के संजय भारतीय और कांस्टेबल अनिल सिंह, इकबाल अहमद, राजू कनौजिया, सिद्धार्थ तथा शशांक मौजूद थे। शराब के अवैध कारोबार के लिए बदनाम इलाके में जैसे ही आबकारी विभाग की टीम पहुंची लोग धधकती हुई भट्ठियों को छोड़कर भाग गए। आसपास के इलाके में तलाशी ली गई तो सभी चौंक पड़े। कछार में एक दर्जन से अधिक पानी की टंकियों में भरकर बालू में छिपाई गई लहन बरामद की गई। दो घंटे तक चले तलाशी अभियान में खोदकर निकाली गई पानी टंकियों और लहन को आग लगाकर नष्ट करा दिया गया। मौके से शराब बनाने के कई उपकरण भी मिले जिसे नष्ट करवा दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार से जुडे़ 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा 260 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पकड़े गए लोगों के खिलाफ एफआईआर आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज करवाई गई। दो हजार किलो से अधिक लहन को नष्ट करवाया गया। नवाबगंज में एसओ नवाबगंज विजय सिंह ने चार लोगों को कच्ची शराब के साथ दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed