फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Krcna Double Murder, SO and light Inspector suspended

करछना डबल मर्डर में एसओ और हलका दरोगा सस्पेंड

Fri, 22 May 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 22 May 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
करछना (इलाहाबाद)। यमुनापार के करछना खास गांव में बुधवार रात हुए दोहरे हत्याकांड में एसओ करछना ब्रजेश द्विवेदी और हलका दरोगा अरुण कुमार मौर्या को सस्पेंड कर दिया गया है। ग्रामीणों में आक्रोश और तनाव को देखते रातभर भारी पुलिस बल और आरएएफ तैनात रही। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजनों से जमकर नोकझोंक हुई। डीआईजी भगवान स्वरूप और सीडीओ अटल कुमार राय के समझाने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद जब घरवाले शव लेकर गांव पहुंचे तो फिर से तनाव बन गया।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने करछना-कोहड़ार घाट मार्ग पर  शव रख चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम हटवाया। बवाल की आशंका को देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस और गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। मृतकों के भाई राकेश श्रीवास्तव की तहरीर पर सतराज सिंह उनके बेटे राकेश राज, अजय राज, जय राज, रितुराज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार रात करछना खास गांव में रिटायर शिक्षक हरिकृ ष्ण लाल श्रीवास्तव के बेटे ब्रजेश श्रीवास्तव और रत्नेश श्रीवास्तव की सीएचसी के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की फोर्स और पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। रातभर पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास करती रही लेकिन आक्रोशित परिजन मानने को तैयार नहीं थे। सुबह डीआईजी भगवान स्वरूप, सीडीओ अटल राय के पहुंचे और एसओ करछना ब्रजेश द्विवेदी और हलका दरोगा के निलंबन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद परिजनों ने शव को कब्जे में लेने दिया। पोस्टमार्टम हाउस में भी तीन थानों की फोर्स तैनात रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली नहीं मिली है। गोली आरपार हो गई थी। दोनों को एक-एक गोली लगी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन और वकील शव लेकर डीएम आवास पर प्रदर्शन के लिए जाने लगे तो पुलिस से झड़प हुई। सीओ कोतवाली समर बहादुर ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। परिजन दोनों शव को लेकर शाम को गांव पहुंचे। इसके बाद शव करछना-कोहड़ार घाट मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसपी यमुनापार आशुतोष मिश्र ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर समझाया। तब परिजन माने। तनाव को देखते हुए घर के बाहर कई थानों की पुलिस तैनात है। वहीं हरिकृष्ण के घर में एक साथ दो भाइयों के शव देखकर कोहराम मचा हुआ है। परिजन शुक्रवार को अंतिम संस्कार करेंगे। हरिकृष्ण का एक बेटा रमेश पूना में इंजीनियर है। उसके आने के बाद शव का अंतिम संस्कार होगा।

सगे भाइयों की हत्या से परिजनों और ग्रामीणों में सीओ करछना राधेश्याम राय के प्रति खासा आक्रोश था। परिजन सीओ को हटाने की मांग पर अड़े थे। उनकी मांग थी कि जब तक सीओ राधेश्याम राय को नहीं हटाया जाता है तब तक शव का पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने देंगे। आक्रोशित लोग सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। परिजनों ने सीडीओ अटल राय को ज्ञापन भी दिया। जिसमें विधवाओं को सरकारी नौकरी, परिजनों को 25 लाख का मुआवजा, आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के  लोगों को सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस, आरोपियों के लाइसेंस निरस्त करने और उन पर रासुका लगाने, विवेचना करछना सर्किल से बाहर से कराने की मांग थी।


दोहरे हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले एसओ और हलका दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। यह जघन्य हत्याकांड है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में माहौल शांत है। पुलिस फोर्स तैनात है।----बीबी शर्मा आईजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed