{"_id":"cffe1730a5a1563e918fcfd0bc9d378f","slug":"kotaparcha-flown-from-the-jewelery-showroom-jewelery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठापारचा में ज्वेलरी शोरूम से उड़ाए गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोठापारचा में ज्वेलरी शोरूम से उड़ाए गहने
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 10 Jul 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। बदमाशों ने बुधवार रात कोठापारचा बाजार में ज्वेलरी शोरूम में सेंध लगाकर चोरी कर ली। बदमाशों ने शोरूम तक पहुंचने के लिए दो और दीवारों में सेंध मारी थी। हालांकि बदमाश गहनों भरी तिजोरी को नहीं तोड़ सके और शोकेस से चांदी के ही दो लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात लेकर भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह चोरी का पता चला तो कोतवाली में सूचना दी गई। फिलहाल चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चला है।
कोठापारचा मुख्य मार्ग से चंद्रलोक सिनेमाघर की तरफ आने वाले डी रोड पर है राजेश सिंह रघुवंशी का रघुवंशी ज्वेलरी शोरूम। राजेश शहरारा बाग मुहल्ले में रहते हैं। बुधवार रात वह शोरूम में ताला लगाकर घर गए तो आधी रात बाद किसी वक्त बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने शोरूम में दाखिल होने के लिए खासी मशक्कत भी की। एसपी सिटी राजेश यादव के मुताबिक, बदमाशों ने पहले संगमलाल चौरसिया के मकान की निर्माणाधीन दीवार तोड़ी, फिर उनके बगल में शिवकुमार वैश्य के गोदाम की दीवार में सुराख किया। इसके बाद चोरों ने रघुवंशी ज्वेलर्स की दीवार में सेंध लगा दी।
शोरूम में घुसकर बदमाशों ने तिजोरी तोड़ने की भरसक कोशिश की, उसे क्षतिग्रस्त भी कर दिया लेकिन खोलने में नाकाम रहे। आखिर में बदमाश शोकेस में लगे करीब छह किलो चांदी के जेवर और बर्तन बटोरकर भाग गए। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला तो कोतवाली में सूचना दी गई। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच की मगर कोई सुराग नहीं मिला। कोठापारचा व्यापार मंडल के संरक्षक अमर वैश्य मुन्ना भैया और व्यापारी एकता समिति के अध्यक्ष विजय गुप्ता ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि डेढ़ साल पहले कोठापरचा में ही महालक्ष्मी ज्वेलर्स में भी बदमाशों ने बेहद दुस्साहसिक ढंग से चोरी की वारदात की थी लेकिन पुलिस चोरी गए आभूषण आज तक नहीं बरामद कर सकी।
विज्ञापन
बदमाशों ने बुधवार रात जार्जटाउन में कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के संचालक अरुण कुमार खरे के घर में घुसकर नगदी और गहने चुरा लिए। अरुण का ट्रेनिंग सेंटर टैगोर टाऊन में है। वह लाऊदर रोड पर किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार रात वह अपने अगले कमरे में परिवार सहित सोए थे। रात में किसी वक्त बदमाश पिछले कमरे की रोशनदान के जरिए अंदर आ गए। चाभी खोलकर बदमाशों ने आलमारी का लॉकर खोला और उसमें रखे पांच हजार रुपये नगद और 25 हजार रुपये कीमत के गहने चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो अरुण ने जार्जटाउन थाने में सूचना दी।