{"_id":"59cea59e4f1c1bce538b4fef","slug":"kishore-murderers-fled-after-threatening-police-presence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में धमकी देकर भागे किशोर के कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की मौजूदगी में धमकी देकर भागे किशोर के कातिल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनिहार गांव में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए झगडे़ के बाद बृहस्पतिवार शाम घर पर जाकर 12 साल के फैजान की हत्या के मामले में शुक्रवार दोपहर भी हंगामा हो गया। आरोप है कि पीड़ित परिवार के पुरुष नमाज अदा करने गए थे तभी फरार मुख्य आरोपी अश्विनी यादव ने एक साथी संग घर पर आकर धमकाया। महिलाओं ने शोर मचाया लेकिन मोबाइल पर व्यस्त दरोगा ने ध्यान नहीं दिया जिससे आरोपी भाग गए। हंगामा बढ़ा तो एसपी गंगापार ने आकर लोगों को बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।
कनिहार गांव निवासी निजामउद्दीन के 12 वर्षीय बेटा फैजान अपने चचेरे भाई अफरोज बृहस्पतिवार सुबह बाग में क्रिकेट खेल रहा था तभी कुसुमीपुर गांव के अमित यादव और उसके साथियों ने आकर झगड़ा कर लिया। शाम को अमित के साथ उसके बड़े भाई अश्विनी यादव ने कनिहार गांव जाकर पिस्टल से अफरोज पर फायर किए। वह बचकर भागा लेकिन उसका चचेरा भाई फैजान गोली की जद में आ गया। पेट में गोली लगने से फैजान की मौत हो गई। लोगों ने गोली मारने वाले अश्विनी के भाई अमित को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि एक आरोपी सुनील को पुलिस ने रात में दबोच लिया। मगर अश्विनी समेत पांच आरोपी फरार रहे। दो वर्गों मे तनाव के मद्देनजर कनिहार में पुलिस-पीएसी की टुकड़ियां मुस्तैद की गई थी इसके बावजूद कत्ल के आरोपी अश्विनी ने शुक्रवार दोपहर दुस्साहस कर दिया।
फैजान के परिवार के लोगों के मुताबिक दोपहर में घर के पुरुष जुमे की नमाज अदा करने गए थे तभी अश्विनी यादव साथी गोरे के साथ अपाचे बाइक पर आया और महिलाओं को धमकी देकर भाग गया। पुलिसवालों की उदासीनता से वे दोनों पकड़ में नहीं आए। आरोप है कि प्रशिक्षु दरोगा दुर्गेश सिंह मोबाइल पर फेसबुक में व्यस्त रहे। महिलाओं ने चीख-पुकार की तो पुलिसवाले अपराधियों के पीछे गए लेकिन वे तब तक भाग गए थे। पुलिस की लापरवाही के खिलाफ पीड़ित परिवार के लोगों और खासतौर से महिलाओं ने पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए चक्काजाम की कोशिश की। खबर पाकर एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह पहुंचे तो लोगों ने लापरवाह दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने दरोगा के निलंबन की घोषणा की तब आक्रोशित महिलाएं-पुरुष शांत हुए। फैजान का शव दफनाने के बाद भी लोग पुलिस के प्रति नाराजगी जताते रहे। एलपी गंगापार ने अमर उजाला को बताया कि दरोगा को निलंबित किया गया है। गांव में पुलिस-पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
-फैजान हत्याकांड में फरार अश्विनी यादव समेत बाकी पांच आरोपियों की तरफ से कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी गई है। इस बारे में झूंसी थाने से आख्या मांगी गई है। इंस्पेक्टर झूंसी जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दो आरोपियों अमित यादव और सुनील को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।