{"_id":"572bab544f1c1b61145ce372","slug":"kindled-against-abuse-lawyer-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदसलूकी पर भड़के वकील, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदसलूकी पर भड़के वकील, चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 06 May 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
वकीलों ने किया चक्काजाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज इलाके में अधिवक्ता साथी को घर से जबरन निकालने और दरोगा के बदसलूकी करने से नाराज वकीलों ने बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर के सामने चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण कटरा और कचहरी रोड पर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अफसर पहुंचे। पुलिस ने वकीलों को समझाना चाहा लेकिन वे कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए। इस पर वकीलों की पुलिस से तीखी झड़प हुई।
वकील शिवानंद पाठक धूमनगंज इलाके में रहते हैं। उनका आरोप है वह जिस मकान में रहते हैं, उससे उन्हें जबरन निकालने का प्रयास किया गया। उनका रानी वर्मा से मकान को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस भी इस मामले में दूसरे पक्ष से मिली है। उनका आरोप है कि वह शिकायत लेकर थाने गए तो एक दरोगा ने बदसलूकी। यह बात उन्होंने साथी वक ीलों को बताई तो उसने साथी वकील नाराज हो गए। बृहस्पतिवार को साथी के उत्पीड़न और दरोगा की बदसलूकी के खिलाफ वकीलों ने चक्काजाम कर दिया।
साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर सीओ कर्नलगंज और सिविल लाइंस कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस से वकीलों की झड़प भी हुई। किसी तरह पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर गई और दोनों पक्षों बैठाकर आमने-सामने बात की। एसओ धूमनगंज बृजेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो गई है। वकील समझौता करने के लिए राजी हो गए हैं। छह माह में वह मकान खाली कर देंगे।
विज्ञापन
शहर से घर लौट रहे नवाबगंज देवकी पांडेय का पूरा निवासी एमआर का बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात पीछा कर लिया। हथिगहा चौराहे से पल्सर सवार दो बदमाश उनके पीछे लगे थे। पीछा करते हुए बदमाश गांव तक पहुंच गए। घर के पास पहुंचकर बदमाशों ने घेरा तो एमआर ने शोर मचाया। गांव के लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। एक बदमाश को गांव वालों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई के बाद नवाबगंज पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं की है। पकड़ा गया बदमाश पचदेवरा का रहने वाला है।