फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Killed young man left home strangle

घर से निकले युवक को गला घोंट मार डाला

Sat, 28 May 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 28 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Killed young man left home strangle
Murder
घूरपुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम घर से निकलने के बाद से लापता उमाशंकर पटेल (24) का सुबह शव मिलने पर कोहराम मच गया। उसे गला घोंटकर मारा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शाम को उसका शव रीवा मार्ग पर रखकर ससुरालियों ने चक्काजाम कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दामाद को उसके घरवालों ने ही मार डाला। पुलिस ने कत्ल में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया।
विज्ञापन


उमरी गोदावां गांव निवासी रामबहादुर पटेल के दो पुत्रों में छोटा उमाशंकर पटेल शहर में मजदूरी करने आता था। तीन साल पहले उसका ब्याह घूरपुर में चक संगतदास गांव निवासी संगीता के साथ किया गया था। अभी कोई संतान नहीं थी। बृहस्पतिवार शाम भी वह शहर में मजदूरी के बाद घर लौटा था। भोजन करने के बाद वह बाहर निकल गया। फिर रात में लौटा नहीं। परिजनों ने कई जगह पूछा लेकिन कुछ मालूम नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने तालाब के निकट उमाशंकर की लाश देखी। पूरे गांव में हल्ला मच गया। भीड़ लगी। परिजन आए और शव देख रोने-कलपने लगे। फिर घूरपुर थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


वहां शराब की दो खाली शीशी भी पड़ी थी। उमाशंकर के गले पर दबाव के निशान थे। पुलिस ने बड़े भाई ज्ञानचंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस लिखकर शव को चीरघर भेज दिया। पोस्टमार्टम में पता चला कि उमाशंकर का कत्ल गला घोंटकर किया गया था। शाम को उसका शव घर से पहले रीवा मार्ग पर रखकर ग्रामीणों के साथ ससुरालियों ने चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप था कि उमाशंकर को उसके परिवार के लोगों ने ही मारा है। पहले उनकी गिरफ्तारी की जाए। एसओ घूरपुर संदीप तिवारी ने लोगों को भरोसा दिया कि छानबीन में सामने आए तथ्यों के आधार पर कातिलों को दबोचा जाएगा। फिलहाल परिजनों का कहना है कि उमाशंकर की किसी से रंजिश नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed