फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Killed his wife strangled with a rope

रस्सी से गला घोंटकर पत्नी को मार डाला

Thu, 01 Jan 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Jan 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Killed his wife strangled with a rope
यमुनापार के खीरी इलाके में बुधवार रात एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति ने ही रस्सी से गला दबाकर उसे मार डाला। आरोपी पति ने ही आधी रात थाने जाकर पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के भाई की ओर से पुलिस ने पति और सास समेत पांच लोगों के खिलाफ केस लिखा है।  खीरी में इटवा कला गांव में रहनी वाली सोनी बानो (24) का ब्याह चार साल पहले उसी गांव में महफूल अहमद के साथ किया गया था। उसकी दो बेटियां हैं। दो साल की अल्फिया और सात महीने की अरबिया। उसके पिता अशफाक अहमद का निधन हो चुका है। वह चार भाई और चार बहनों में बड़ी थी। बुधवार रात ससुराल में उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर खीरी प्रेमनारायण मिश्रा ने बताया कि देर रात खुद महफूल ने थाने आकर बताया कि उसने अपनी पत्नी सोनी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव तथा नाइलॉन की रस्सी कब्जे में ले ली। पति महफूल को हिरासत में ले लिया। खबर पाकर मायके वाले भी पहुंच गए। भाई जमाल अहमद ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बाइक और एक लाख रुपये की मांग नहीं पूरी होने से सोनी को प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज के  चक्कर में ही बुधवार रात उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने जमाल की अर्जी पर पति महफूल, जेठ महबूब आलम, मन्नू, अमजद, उसकी पत्नी रुखसार और सास कल्ली बानो के खिलाफ केस लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed