{"_id":"59c6bad74f1c1b9c688b61d3","slug":"kidnapping-of-businessman-traffic-on-lucknow-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज व्यवसायी का अपहरण, लखनऊ मार्ग पर चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीज व्यवसायी का अपहरण, लखनऊ मार्ग पर चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज कारोबारी सुनील मौर्या का शुक्रवार शाम सिविल लाइंस बस अड्डे से कार में खींचकर अपहरण कर लिया गया। वह दो महीने पहले अपने भाई पर हुए हमले में गवाह है। दूसरे रोज भी सुनील का कुछ पता नहीं चलने पर आक्रोशित लोगों ने हथिगहां में लखनऊ राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। महिलाओं ने पुलिस से खूब झड़प की। लोग मनाने पर शांत नहीं हुए चार घंटे बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हटाया। कारोबारी की तलाश की जा रही है।
हथिगहां में रहने वाले महारानीदीन मौर्या के पुत्र सुनील मौर्या (35) ने हथिगहां चौराहे पर बीज भंडार खोल रखा है। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह बकाया रकम मांगने के लिए हनुमानगंज में दोस्त रोहित के पास गया था। रोहित का कहना है कि उसने दोपहर बाद सुनील को शहर की बस में बैठा दिया था। शाम लगभग पांच बजे वह सिविल लाइन बस अड्डे पर दूसरी बस का इंतजार कर रहा था तभी बदमाशों ने उसे स्विफ्ट डिजायर कार में खींचकर अगवा कर लिया। खुद सुनील ने घर में फोन कर बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। उसके पास 80 हजार रुपये भी थे। उधर, खबर मिलने के बाद सक्रिय पुलिस ने सुनील की तलाश शुरू करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई जगह छापेमारी की। परिजनों ने पुलिस से कहा कि 18 जुलाई हथिगहां चौराहे पर सुनील के भाई अशोक कुमार को पड़ोसी गांव दिलावलपुर के चार लोगों ने बेरहमी से पीटा था। बाइक भी पैर पर चढ़ा दी थी।
अबू कैश, तारिक, जैद और गुड्डू के खिलाफ दर्ज उस मामले में सुनील गवाह है। उन्हीं लोगों ने उसका अपहरण किया है। उस घटना के तीन आरोपी जेल में बंद है, जबकि चौथे आरोपी ने भी शनिवार को सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर तक सुनील के बारे में कुछ पता नहीं चलने पर नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने लगभग तीन बजे हथिगहां में लखनऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सुनील की पत्नी समेत महिलाओं ने पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाई। परिजनों में इस बात का गुस्सा था कि पुलिस ने जुलाई में दर्ज मुकदमे में सख्त कार्रवाई नहीं की थी। आरोपियों की राइफल और कार नहीं जब्त की। सुनील के अपहरण के बाद भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। करीब चार घंटे बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह ने सुनील की जल्द बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर लोगों को शांत कराने की कोशिश की। तब भी लोग नहीं शांत हुए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद जाम खत्म हुआ। एसपी गंगापार का कहना है कि लापता सुनील की तलाश की जा रही है।