{"_id":"58dab8224f1c1b9b7663dda9","slug":"katra-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा बाजार में आग, कई दुकानें हुई खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटरा बाजार में आग, कई दुकानें हुई खाक
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा बाजार में मंगलवार भोर में राजलक्ष्मी मार्केटिंग काम्पलेक्स के बेसमेंट में शार्ट-सर्किट से आग भड़क उठी। दुकान मालिकों के जुटने तक में आग ने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया था। अगले हिस्से में रेडीमेड कपड़ों के दो शोरूम आग की चपेट में आकर खाक हो गए। भयानक आंच बाकी आठ दुकानों को भी क्षति पहुंची। करीब तीन घंटे में दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया लेकिन इतनी देर में 50 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका था।
नेतराम और यूनिवर्सिटी चौराहा के बीच स्थित दो मंजिला राजलक्ष्मी काम्पलेक्स के बेसमेंट में यह अग्निकांड हुआ। कॉम्पलेक्स मालिक रामप्रकाश जायसवाल का भी लेडीज रेडीमेड गारमेंट का शोरूम राजलक्ष्मी कलेक्शन बेसमेंट के अगले हिस्से में है। बेसमेंट के इस गलियारे में ब्यूटी पार्लर, कास्मेटिक्स, टेलर, पीको फॉल, रेडीमेड गारमेंट की दस दुकानें और हैं। मंगलवार भोर में करीब चार बजे उनकी दुकान से धुआं निकलता देख किसी राहगीर ने शोर मचाया। आसपास के लोग जुटने लगे। बैग-सूटकेस दुकानदार राजन ने ममफोर्डगंज जाकर मालिक रामप्रकाश जायसवाल को बताया तो वह उनके साथ वहां पहुंच गए। इस बीच पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। इतनी देर में राजलक्ष्मी कलेक्शन के साथ ही बेसमेंट में जेजे हैंडलूम भी आग की चपेट में आ गया था। जबरदस्त लपटों और धुआं के चलते दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था।
कुछ देर बाद दमकल की दो गाड़ियों के साथ आए अग्निशमन कर्मचारियों को भी सूझ नहीं रहा था कि बेसमेंट में दुकानों तक जाएं कैसे क्योंकि दो सीढ़ियों के नीचे घने धुएं की वजह से कुछ नहीं दिख रहा था। दुकान मालिक रामप्रकाश के साथ लोगों ने दुकान का ताला काटने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार फायरमैन धमेंद्र मिश्र जोखिम लेकर घुसे और राजलक्ष्मी कलेक्शन के शटर का ताला काटकर शटर तोड़ा। तब अंदर आग दिखी। इस बीच बेसमेंट के आखिरी हिस्से तक लपटें पहुंच गई थीं। हालांकि आग दुकानों के भीतर तक नहीं पहुंची मगर भयानक आंच से अंदर रखा माल खराब हो गया। दुकानों के बोर्ड, वायरिंग, समेत बाहर रखा सब कुछ नष्ट हो गया। आग ने राजलक्ष्मी कलेक्शन को पूरी तरह जला डाला।
विज्ञापन
इस शोरूम में कई लाख रुपये के माल के अलावा महंगा फर्नीचर, कुर्सियां, एसी, पंखों समेत सब कुछ जल गया। प्लास्टर तक उखड़ गया। उसके सामने सरबजीत के जेजे हैंडलूम को भी आग में भारी नुकसान हुआ। जेजे हैंडलूम में सोफा, तकिया कवर, लेडीज गारमेंट समेत ज्यादातर माल आग में जल गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद करीब आठ बजे आग पर काबू पाया जा सका लेकिन इतनी देर में लपटों ने भारी तबाही मचा दी थी। आसपास के भी दुकानदारों के जुटने तथा दमकल की गाड़ियों के चलते कटरा बाजार में दोपहर तक आवागमन ठप रहा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दमकल दस्ते ने आने में घंटे भर की देरी की। 101 नंबर पर 10 बार फोन किया लेकिन कॉल नहीं रिसीव हुई तो कर्नलगज थाने से वायरलेस के जरिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
अगर फैलती आग...
चपेट में आ जाता बैंक और एटीएम बूथ
साड़ी और ज्वेलरी का शोरूम था खतरे में
कुछ देर होती तो इमारत आ जाती जद में