फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jlin four huts , death of innocent death

चार झोपड़ियां जलीं, मासूम की जलकर मौत

Sun, 22 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 22 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
घूरपुर के पूरे खगन गांव में ईंट भट्ठे के एक मजदूर को झोपड़ी में मच्छर भगाने वाली क्वाइल जलाकर सोना भारी पड़ गया। शुक्रवार रात क्वाइल के कारण झोपड़ी में आग लग गई। आग ने तीन और झोपड़ियों को चपेट में लिया। दुर्घटना में पांच साल की मासूम बच्ची की जलने से मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों ने आग पर काबू पाया, तो चारों झोपड़ियों में रखा सामान खाक हो चुका था।
विज्ञापन


चंपतपुर के सुरेंद्र सिंह का घर से कुछ दूर पर पूरेखगन गांव में ईंट भट्ठा है। भट्ठे पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मजदूर काम करने के लिए परिवार के साथ आते हैं और झोपड़ी बनाकर रहते हैं। शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ के थाना सरायपाली जिला महासमुद्र के जमाहारी गांव का संपत पत्नी कल्पना, छह साल के बेटे मुन्ना, पांच साल की बेटी किरन और एक डेढ़ साल के बच्चे छोटू के साथ झोपड़ी में सो रहा था। अंदर मच्छर भगाने वाली क्वाइल भी जलाकर बिस्तर के नीचे रख दी थी। गहरी नींद में चादर क्वाइल पर गिर गई।
विज्ञापन


चादर से आग फैल कर पूरी झोपड़ी में फैल गई। आग की लपटे देख कर कल्पना और संपत की नींद खुली तो वे चीखते हुए मुन्ना और छोटू को लेकर बाहर भागे। आग पड़ोस के शेखू, रामनिहोर अैर कल्लू की झोपड़ी तक पहुंच चुकी थी। इसी बीच संपत को बेटी किरन के अंदर ही होने का ख्याल आया। कल्पना और संपत उसे बाहर निकालने के लिए अंदर घुस गए। किरन को बाहर निकाला गया तो वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी और उसकी सांसे थम चुकी थी। किरन को बाहर निकालने के चक्कर कल्पना, संपत और मुन्ना भी झुलसे हैं। कल्पना की हालत गंभीर है। सूचना पर सुबह घूरपुर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed