{"_id":"71d16bdfb29fe1afbb7f0e42a50f543c","slug":"jewelry-store-robbed-pistol-pointed-jewelry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान में तमंचा सटाकर लूटे आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा दुकान में तमंचा सटाकर लूटे आभूषण
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 10 Sep 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। सराफा कारोबारी अपहरणकांड के तीसरे ही रोज शहर के नुरूल्ला रोड पर बदमाशों ने सराफा की दुकान में घुसकर लूट कर डाली। बुधवार शाम दो बदमाशों ने आभूषणों की दुकान में घुसकर पहले गहने देखे। फिर दुकान मालिक को तमंचा सटाकर गहने लूटकर भाग गए। कंट्रोल रूम से खबर पाकर एसपी सिटी समेत कई अफसर मौके पर पहुंच गए। पूरे शहर में चेकिंग की गई लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका है।
मूल रूप से पश्चिम बंगाल में जनपद हुबली निवासी शेख सादिक उर्फ राजू यहां करेली के हाजी नगर मुहल्ले में किराए के मकान में रहता है। पहले वह गहने बनाने का काम करता था। उसके छोटे भाई लालटू की चौक में आभूषणों की दुकान है। करीब चार महीने पहले सादिक ने भी नुरूल्ला रोड बैरियर के पास बंधन ज्वेलर्स नाम से दुकान खोली है। बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे वह दुकान में था तभी पल्सर बाइक पर दो युवक करेली की तरफ से आए।
उन्होंने दुकान में जाकर सादिक से कुछ गहने दिखाने के लिए कहा। उन्होंने 11 सौ रुपये का एक आर्टीफीशियल गहना, साढ़े आठ सौ रुपये कीमत की चांदी की पायल ली, फिर सोने की प्लेट मांगी। सादिक ने लॉकर से डिब्बा निकालकर साढ़े छह सौ रुपये कीमत की प्लेट दिखाई। उसे भी युवकों ने रख ली। फिर सादिक से गहनों भरा डिब्बा मांगकर उसमें रखे जेवर देखने लगे। अचानक एक बदमाश ने तमंचा निकालकर सादिक को सटाकर धमकाया कि चुप रहना वरना गोली मार दी जाएगी। इसके बाद डिब्बे से सारे गहने एक थैले में भरकर बदमाश बाहर निकले। फिर पल्सर से खुल्दाबाद सब्जी चौकी की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
लूट से सादिक इस कदर सहम गया कि वह कुछ मिनट तक दुकान में ही खड़ा रह गया। फिर बाहर आकर उसने अगल-बगल के व्यापारियों को बताया तो 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी गई। कुछ देर में एसपी सिटी राजेश यादव, एएसपी सचींद्र पटेल, सीओ प्रथम रूपेश सिंह तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। सादिक ने बताया कि बदमाशों की पल्सर बिना नंबर की थी। वे करीब नब्बे हजार रुपये कीमत के गहने लूटकर भागे हैं। पुलिस ने शहर में प्रमुख चौराहों पर नाका लगाकर चेकिंग शुरू करा दी लेकिन देर रात तक कोई नतीजा नहीं निकला। सादिक की तहरीर पर करेली थाने में छिनैती का मुकदमा दर्ज किया गया है।