{"_id":"6aad9724ed55ccc0d80f48b9","slug":"cash-stolen-after-breaking-open-donation-box-at-raghunath-temple-in-sector-15-panchkula-news-c-87-1-pan1011-141545-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-15 के रघुनाथ मंदिर में दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-15 के रघुनाथ मंदिर में दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी
विज्ञापन
रात 3:30 से 4 बजे के बीच वारदात, मुख्य गेट फांदकर मंदिर में घुसे थे चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में बुधवार तड़के चोरों ने दानपात्र तोड़कर उसमें से करीब 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर मंदिर के मुख्य गेट को फांदकर परिसर में दाखिल हुए और निचली मंजिल पर स्थित शनि देव जी और हनुमान जी के आगे रखे दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी धनराशि लेकर भाग गए। मंदिर प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, मंदिर परिसर को रोजाना रात में सेवादारों की ओर से बंद किया जाता है। मंदिर के सभी गेटों को अच्छी तरह जांचने के बाद लॉक किया जाता है। सुबह करीब 4:30 बजे सेवादार मंदिर खोलते हैं। इसी दौरान बुधवार तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच चोरी की वारदात हुई। शिकायत के मुताबिक, कुछ अज्ञात मुख्य गेट फांदकर मंदिर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर शनि देव जी और हनुमान जी के आगे रखे दानपात्र को तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी चोरी कर ली। इसी दौरान मंदिर में नियमित रूप से आने वाले एक श्रद्धालु ने चोरों को परिसर में देख लिया। श्रद्धालु ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकले और सेक्टर-14 की तरफ चले गए। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।