फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dies under suspicious circumstances; body found on the canal service road

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, रजवाहा पटरी मार्ग पर मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; body found on the canal service road
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित कादराबाद रजवाहा पटरी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रही थी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

नगर के गांव बुदाना निवासी 29 वर्षीय कपिल कश्यप विवाहित थे। कपिल मजदूरी करते थे और उनके दो बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि कपिल शुक्रवार दोपहर जरूरी काम की बात कहकर घर से गए थे, मगर देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार शाम करीब सात बजे किसी राहगीर ने फोन कॉल कर बताया कि कपिल बदहवास अवस्था में कादराबाद रजवाहा पटरी मार्ग पर पड़ा है और उसके मुंह से झाग निकल रही है। परिजन मौके पर पहुंचे तो राहगीर ने उन्हें बताया कि कपिल के साथ एक महिला भी थी जो कुछ देर रुकने के बाद वहां से भाग गई। महिला ने ही राहगीर को कपिल के परिजनों का नंबर दिया था। परिजन कपिल को मोदीनगर के जीवन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed