फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bike rider stopped Asha worker on the way and snatched 10 thousand rupees

Mau News: बाइक सवार ने आशा कार्यकर्ता को रास्ते में रोककर छीने 10 हजार रुपये

Sat, 19 Sep 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider stopped Asha worker on the way and snatched 10 thousand rupees
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी अंतर्गत टड़वा मोड़ के समीप शुक्रवार को एक बाइक सवार द्वारा आशा कार्यकर्ता का रास्ता रोककर 10 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी बाइक से बोझी की ओर फरार हो गया। पीड़िता ने घोसी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई तथा छीनी गई रकम बरामद कराने की मांग की है।अमिला नगर पंचायत क्षेत्र के खनिगह निवासी उर्मिला देवी (48) आशा कार्यकर्ता हैं। तहरीर के अनुसार, वह शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव में आयोजित बैठक में शामिल होने गई थीं। बैठक समाप्त होने के बाद वह बड़रांव से टड़वा मोड़ होते हुए बोझी-अमिला मार्ग की ओर वाहन पकड़ने के लिए पैदल आ रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार युवक ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवक ने उनके बैग में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए और बाइक से बोझी की ओर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार, बाइक सवार ने सफेद शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। घटना के बाद महिला ने घोसी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी रविन्द्र राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना से संबंधित तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed