फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspector beaten filled by attorneys in court

भरी कचहरी में वकीलों ने इंस्पेक्टर को पीटा

Wed, 28 Oct 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 28 Oct 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Inspector beaten filled by attorneys in court
इलाहाबाद। कर्नलगंज इंस्पेक्टर सिद्धार्थ गौतम के साथ मंगलवार दोपहर कचहरी में वकीलों ने मारपीट की। एक वकील का पर्स चोरी हो जाने के मामले को लेकर विवाद होने लगा तो भीड़ में एक वकील आया और इंस्पेक्टर का चश्मा उतारकर कई थप्पड़ जड़ दिए। इंस्पेक्टर से मारपीट के बाद परिसर में खलबली मच गई। कुछ वक ीलों ने इंस्पेक्टर को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर से मारपीट क ी जानकारी होने पर सीओ कर्नलगंज, एसपी सिटी, एसपी क्राइम समेत कई थानों की फोर्स आ गई। पुलिस अफसरों ने इंस्पेक्टर से बदसलूकी की शिकायत जिला जज से की। बाद में इंस्पेक्टर कर्नलगंज की तहरीर पर दो वकीलों के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखी गई। मालूम हो कि इसी वर्ष 11 मार्च को एक मुकदमे के सिलसिले में कचहरी गए नारी-बारी चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह की वकीलों से झड़प हुई थी जिसमें वकील नबी अहमद की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


नबी की हत्या के आरोप में दरोगा अभी तक जेल में है। वकील राजकुमार ओझा 21 अक्टूबर को कटरा का रामदल देखने गए थे। उसी दौरान एक नाबालिग ने राजकुमार ओझा का पर्स गायब कर दिया। जिसमें लगभग तीन हजार रुपये और आईकार्ड था। राजकुमार ने एक किशोर को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसी ने उनका पर्स गायब किया था। जिसे अपने एक अन्य साथी को देकर भगा दिया। राजकुमार ने पकड़े गए किशोर को कर्नलगंज पुलिस को सौंप दिया। वकील का आरोप है कि दूसरे दिन राजकुमार अपने साथी वकीलों के साथ कर्नलगंज थाने पहुंचे। वहां जानकारी मिली कि पकड़े गए किशोर को पुलिस ने छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत इंस्पेक्टर से की तो उन्होंने धमकी और गाली-गलौज कर भगा दिया। वकीलों ने इसकी शिकयत पुलिस अफसरों और जिला बार एसोसिएशन से की। हालांकि कर्नलगंज पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार दोपहर कर्नलगंज इंस्पेक्टर सिद्घार्थ गौतम कचहरी गए हुए थे। वहां राजकुमार ओझा और सीपी तिवारी पर्स चोरी के मामले को लेकर पूछताछ करने लगे। इसी दौरान इंस्पेक्टर से वकीलों की तीखी झड़प होने लगी। तभी भीड़ के बीच से वकील के वेश में युवक पहुंचा और इंस्पेक्टर से बदसलूकी करते हुए चश्मा उतार लिया और कई थप्पड़ जड़ दिए। इंस्पेक्टर ने डंडा भांजकर वकीलों से डटकर मुकाबला किया।

इंस्पेक्टर से मारपीट होते देख परिसर में अफरातफरी मच गई। कुछ सीनियर वकील भागकर पहुंचे और इंस्पेक्टर को बचाया। इसके बाद भी इंस्पेक्टर सिद्घार्थ गौतम ने आपा नहीं खोया और मौके पर डटे रहे और एसपी सिटी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद  एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ वीरेंद्र कुमार, कटरा चौकी प्रभारी गजानंद चौबे समेत कई थानों की पुलिस आ गई। एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर से बदसलूकी के मामले की शिकायत जिला जज से की। वहीं इंस्पेक्टर की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में राजकुमार ओझा, सीपी तिवारी और अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट, लूट, धमकी, सरकारी काम में बाधा डालने में 7 सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


वहीं घटना को लेकर पुलिस वालों में खासा आक्रोश है। वकील राज कुमार ओझा का कहना है कि इंस्पेक्टर से मारपीट के मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जिस वकील ने इंस्पेक्टर से मारपीट की है वह उसे जानते तक नहीं। सीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जबरन वकीलों ने इंस्पेक्टर से कचहरी में मारपीट की है। उनके खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed