फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Inspection of the land of excesses and other landlords

अतीक व अन्य भूमाफिया की जमीनों का किया निरीक्षण

Mon, 06 Aug 2018 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 06 Aug 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
Inspection of the land of excesses and other landlords
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पूर्व सांसद अतीक अहमद व जिले के अन्य चिह्नित भूमाफिया की ओर से कब्जा की गई जमीनों का स्थलीय निरीक्षण रविवार को हुआ। लखनऊ से आए आईजी एसटीएफ ने इन जमीनों का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही चिह्नित भूमाफिया के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की। इस दौरान कार्रवाई में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


आईजी एसटीएफ अमिताभ यश रविवार सुबह 11 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ ही प्रशासन व एडीए अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम सुहास एल वाई और एसएसपी नितिन तिवारी भी मौजूद रहे। आईजी ने सबसे पहले जिले के चिह्नित भूमाफिया और उनकी ओर से कब्जा की गई जमीनों के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद पुलिस अफसरों से भूमािफया के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा हासिल किया। पूछा कि कौन से भूमाफिया के खिलाफ कितने केस हैं और उन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने प्रशासनिक व एडीए अफसरों से भी जानकारी ली। भूमाफिया पर कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश मातहतों को देते हुए वह भूमाफिया की ओर से कब्जा की गई जमीनों के स्थलीय निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। उन्होंने सबसे पहले करेली पहुंचकर पूर्व सांसद अतीक अहमद की जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया। उनकी धूमनगंज स्थित जमीनों के भौतिक सत्यापन के लिए भी आईजी अन्य अफसरों संग पहुंचे। इसके अलावा अन्य भूमाफिया की जमीनों का भी निरीक्षण किया। दोपहर बाद वह लखनऊ लौट गए। स्थलीय निरीक्षण और बैठक में एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी सुकीर्ति माधव, एडीए वीसी भानुचंद गोस्वामी समेत अन्य प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर शहर पहुंचे आईजी अमिताभ यश ने एसटीएफ की स्थानीय यूनिट को भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने हाल ही में एलटी ग्रेड परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ करने पर मातहतों को शाबासी दी। साथ ही उन्हें आने वाली परीक्षाओं पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। कहा कि आने वाले कुछ महीनों में रेलवे लोको पायलट व ग्रुप डी परीक्षा के साथ ही वीडीओ भर्ती परीक्षा होनी है। जिसे लेकर नकल माफिया के सक्रिय होने की सूचना है। ऐसे में इन परीक्षाओं पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि नकम माफिया अपने मंसूबे में कामयाब न हो सके। डिप्टी एसपी एसटीएफ नवेंदु सिंह ने बताया कि आईजी के निर्देशानुसार टीम आगामी परीक्षाओं के मद्देनजर नकल माफिया की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed