{"_id":"573e18b44f1c1b9857ac7a2e","slug":"inside-the-house-the-wife-of-deputy-sp-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के भीतर डिप्टी एसपी की पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के भीतर डिप्टी एसपी की पत्नी को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 20 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी एसपी की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अल्लापुर इलाके में बृहस्पतिवार भोर में घर के भीतर पूर्व डिप्टी एसपी अर्जुन सिंह की पत्नी इंदिरा सिंह का कत्ल कर दिया गया। वह मार्निंग वॉक के बाद घर के निचले हिस्से में अपने कमरे में लौटी थीं तभी गला रेतकर उन्हें मार डाला गया। उनकी कोई औलाद नहीं थी। भतीजा परिवार सहित साथ रहता है। उसकी पत्नी ने ही उन्हें फर्श पर रक्तरंजित पड़ा देखा तो कत्ल का पता चला। घर में लूटपाट नहीं हुई थी और न उनकी किसी से रंजिश थी। ऐसे में पुलिस को शक है कि संपत्ति के चक्कर में कत्ल किया गया। परिवार के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ हो रही है।
मूल रूप से फतेहपुर में गुरगौला गांव निवासी डिप्टी एसपी अर्जुन सिंह 2009 में पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में तैनात थे तभी किडनी की बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया था। उन्होंने अल्लापुर में पटेल चौराहे पर तीन मंजिला मकान बनवाया था। कोई संतान नहीं होने की वजह से उन्होंने बचपन से ही अपने भतीजे अमरेंद्र सिंह को साथ रखा था। वह पत्नी कमला और बच्चों के साथ मकान के दूसरे तल पर रहता है। डिप्टी एसपी की पत्नी इंदिरा (65) निचले हिस्से के तीन कमरों में रहती थीं। सबसे ऊपरी तल उन्होंने किराए पर एक परिवार को दे रखा है। भतीजे का पुत्र शिवम उनके साथ रहकर पढ़ता था।
शिवम सोता भी उनके ही संग था लेकिन बताया गया कि बुधवार रात पेट में दर्द की वजह से वह अपनी मां के पास जाकर सो गया था। इंदिरा रोज भोर में चार बजे टहलने जातीं। फिर लौटकर नहाने के बाद दूसरे तल पर स्थित मंदिर में देर तक पूजा करती थीं। बृहस्पतिवार भोर में वह टहलकर लौटने के बाद सुबह पांच बजे तक पूजा करने नहीं पहुंची तो भतीजे की पत्नी कमला नीचे उन्हें देखने आई। इंदिरा फर्श पर मृत पड़ी थीं। उनका गला कटा था जिससे खून बहकर फैला था। तख्त पर भी खून था। इससे साफ है कि उन पर हमला बिस्तर पर किया गया। वह नहाकर कपड़े बदल चुकी थीं तभी उनका कत्ल किया गया। खबर पाकर जार्जटाउन पुलिस के साथ एसपी क्राइम रमाकांत प्रसाद, एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ डीपी तिवारी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन
इंदिरा के कान से एक बाली के अलावा पूरे घर से कुछ भी नहीं गायब था। पास में ही पर्स रखा मिला जिसमें साढ़े तीन हजार रुपये थे। इससे पुलिस मान रही है कि कत्ल के पीछे लूट का इरादा कतई नहीं था। पुलिस ने फतेहपुर स्थित ससुराल और कौशाम्बी में मायके से आए रिश्तेदारों से बात की लेकिन फिलहाल संपत्ति के लिए हत्या के पहलू पर भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में कत्ल का रहस्य बना हुआ है।
मौके पर जांच और पूछताछ से यह तो साफ है कि लूटपाट नहीं हुई और न तो इंदिरा की किसी से कोई रंजिश थी। ऐसे में फिलहाल जायदाद के चक्कर में कत्ल के पहलू पर छानबीन हो रही है।
-राजेश यादव, एसपी सिटी