फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the whirl of sand in Gurpur accident , three deaths

बालू के चक्कर में घूरपुर में हादसा, तीन की मौत

Sat, 16 May 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 16 May 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
In the whirl of sand in Gurpur accident , three deaths
घूरपुर/करमा/गौहनिया (ब्यूरो)। घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव में बालू के चक्कर में शुक्रवार को तीन की जान चली गई। बेटे का मुंडन कराने बाइक से पत्नी और साली के साथ जा रहा युवक दिन में 10.30 बजे के आसपास कंजासा गांव के समीप पहुंचा था तभी सामने से ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के लिए युवक ने बाइक रोक ली लेकिन सड़क किनारे बालू पड़ी होने के कारण वह पटरी पर नहीं उतर सका।
विज्ञापन


बाइक रुकी हुई थी लेकिन तभी टर्न लेने के दौरान ट्रक के पिछले हिस्से की चपेट में युवक की पत्नी, साली और बेटा आ गया। संतुलन बिगड़ने के कारण तीनों गिर पड़े। ट्रक का पिछला पहिया तीनों के सिर के ऊपर से गुजर गया। ग्रामीणों ने ट्रक को दौड़ाकर पकड़ लिया और शव को उठने नहीं दिया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया।
विज्ञापन


नैनी के धनुआ गांव का कोयला मजदूर सनोज भारतीय अपनी पत्नी मनीता (22), साली अनीता (16) के साथ एक वर्ष के बेटे गोलू का मुंडन कराने लालापुर थाना क्षेत्र के अमीलिया स्थित मसुरियन धाम जा रहा था। बाइक सनोज चला रहा था। कंजासा में संकरी सड़क के किनारे बालू पड़ी हुई थी। सामने से ट्रक आ गया तो सनोज बाइक को किनारे करके खड़ा हो गया। ट्रक बगल से गुजर रहा था तभी टर्न लेने पर पिछले हिस्से की चपेट में मनीता, अनीता आ गए। गोलू अनीता की गोद में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धक्का लगते ही तीनों गिर पड़े और ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गए। सनोज तो बाइक पर बैठा ही रह गया। वह अपनी आंखों के सामने तीनों को मौत की गोद में समाते देेखता रह गया। वह चीखा भी लेकिन तब तक ट्रक का पहिया तीनों की जान ले चुका था। जिस गांव में हादसा हुआ, वहां मनीता की मौसी चकुनी भी रहती है। तुरंत ग्रामीण जुट गए और ट्रक ड्राइवर को दबोच लिया। शव को लोगों ने उठने नहीं दिया और जाम लगा दिया। आधे घंटे के भीतर ही घूरपुर थाने की पुलिस के साथ एसडीएम बारा सुशीला देवी, सीओ करछना राधेश्याम राय मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने लोगों को शांत कराने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

सनोज धनुआ में काम करता है। उसकी शादी धूमनगंज थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के रहने वाले लक्ष्मण भारतीय की बेटी मनीता से 30 मई 2012 को हुई थी। दोनों ने मन्नत मांगी थी कि बेटे के जन्म पर मुंडन मसुरियन धाम में करवाएंगे। मनीता तीन बहनों में मझली थी। छोटी बहन अनीता भी करीब दस दिन से बहन की ससुराल में थी। सनोज के घर के निर्माण के सिलसिले में वह रुकी थी। मनीता के चार भाई भी हैं। घटना की एफआईआर भाई करन सुमन ने दर्ज करवाई।

गोलू अपनी मौसी अनीता की गोद में था। वह बाइक में पीछे बैठी थी। जब वह ट्रक के पहिए के नीचे आई तो भी उसने बच्चे को नहीं छोड़ा। बच्चा उसकी गोद में रहा। मौके पर पहुंचे परिवार वालों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।


ग्रामीणों में अवैध बालू खनन को लेकर नाराजगी है। लोगों ने कहा कि अवैध रूप से खनन की गई बालू को सड़क किनारे ही डंप किया जाता है। अगर सड़क की पटरी खाली होती तो बाइक को नीचे उतारा जा सकता था। ऐसे में शुक्रवार जैसा हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed