फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the belly of doctor, indecency, guards, ruckus

बेली में डॉक्टर से अभद्रता, गार्ड से मारपीट, हंगामा

Thu, 28 Jun 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 28 Jun 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
In the belly of doctor, indecency, guards, ruckus
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
तेज बहादुर सप्रू (बेली) अस्पताल में बुधवार को अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में भीड़ के बीच पहले मरीज दिखाने की होड़ में हंगामा हो गए। पांच लोगों ने पहले गार्ड से गाली गलौज किया फिर उसे धक्का देकर डॉक्टर तक पहुंच गए। डॉक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नंबर से मरीज देखने की बात की तो हंगामा कर रहे लोगों ने डॉक्टर के साथ बदसलूकी की। कर्मचारियों की सूचना पर वहां पहुंची कैंट पुलिस को देखकर हंगामा करने वाले भाग निकले।
विज्ञापन


बेली अस्पताल में दोपहर के समय अस्थि रोग विभाग की ओपीडी में दो सौ से ज्यादा मरीज थे। इस बीच वहां पहुंचे पांच लोगों ने प्रभाव का इस्तेमाल कर बिना नंबर डॉक्टर तक पहुंचने का प्रयास किया तो गार्ड ने उन्हें रोका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मरीज लेकर आए लोग हमलावर हो गए। गली गलौज करते हुए उन लोगों ने गार्ड को धक्का दिया और देख लेने की धमकी भी दी। शोर शराबा सुनकर डॉक्टर एके  सिंह कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि नंबर से आइए तो उन्होंने डॉक्टर सिंह से बदसलूकी कर मरीज देखने का दबाव बनाया। डॉक्टर के मना करने पर वे आगबबूला होकर हंगामा करने लगे तो वहां मरीजों-तीमारदारों की भीड़ जुट गई। इस बीच वहां पहुंची पुलिस को देखकर हंगामा करने वाले भाग निकले। बाद में पीएमएस संघ के सचिव डॉ. पद्माकर सिंह ने पुलिस को घटनाक्रम का विवरण देकर ओपीडी शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed