फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In court accused of the attack on Congress leader beating , commotion

कांग्रेस नेता पर हमले के आरोपी की कचहरी में धुनाई, हंगामा

Sun, 19 Jun 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Jun 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
In court accused of the attack on Congress leader beating , commotion
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जार्जटाउन में शुक्रवार रात कांग्रेस नेता अभिषेक शुक्ला पर जानलेवा हमले करने के आरोपी रवि पासी की शनिवार दोपहर कचहरी में जमकर धुनाई कर दी गई। भीड़ ने आरोपी को कचहरी परिसर में लात-घूंसों से पीटकर अचेत कर दिया। मारपीट की घटना से परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। तब जाकर आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया जा सका। घायल रवि को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद इलाज के लिए एसआरएन ले गए। इलाज के बाद उसे जेल ले गए। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अभिषेक शुक्ला सरकारी वकील भी हैं। शुक्रवार शाम उन पर शराब के नशे में रवि पासी ने चापड़ से हमला कर दिया था। अभिषेक के हाथ में चोट आई थी। शनिवार दोपहर पुलिस आरोपी रवि पासी को अदालत में पेश करने ले जा रही थी। कचहरी परिसर में अदालत की सीढ़ियों पर अभिषेक के समर्थकों ने आरोपी को घेर लिया। रवि को अदालत में ले जा रहे सिपाहियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ रवि पासी पर टूट पड़ी। लात-घूंसों से पीटकर आरोपी को अचेत कर दिया गया। एसएसआई कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घायल आरोपी रवि के भाई रॉबिन की तहरीर पर अभिषेक शुक्ला, मानस शर्मा, दीपू समेत तीन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed