फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   hukka bar

दो अवैध हुक्काबार सीज

Sat, 10 Dec 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
hukka bar
हुक्का बार - फोटो : demo pics
 धोबीघाट चौराहे के पास रेस्टोरेंट में अवैध रूप से संचालित दो हुक्काबार प्रशासन ने सीज कर दिए हैं। यह कार्रवाई बृहस्पतिवार आधी रात के आसपास की गई। प्रशासन का छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया और वहां बैठे तमाम लोग भाग निकले। दोनों हुक्काबार को सीज कर दिया है। मौके से एक दर्जन हुक्के भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


शहर में इन दिनों हुक्काबार का चलन तेजी से बढ़ा है। प्रशासन को शिकायत मिली कि धोबीघाट के पास क्लाउड नाइन रेस्टोरेंट और स्पाइस रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस अवैध रूप से हुक्काबार का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर एडीएम सिटी पुनीत शुक्ल, एसीएम द्वितीय प्रदीप कुमार और सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र ने पुलिस बल के साथ वहां छापा मार दिया। छापा पड़ते ही वहां हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट संचालकों से पूछताछ की गई तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। रेस्टोरेंट में हुक्काबार का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था। वहां रखे तकरीबन एक दर्जन हुक्के और अन्य सामान जब्त कर लिए। साथ ही रेस्टोरेंट समेत हुक्काबार को भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed