{"_id":"598387984f1c1b0e7e8b46c3","slug":"how-do-you-know-about-eighty","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक के आठ गुर्गों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतीक के आठ गुर्गों पर कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफिया के खिलाफ अभियान में एक सप्ताह के दौरान अतीक अहमद के 14 गुर्गों के खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर में कार्रवाई की गई है। इनमें आठ के खिलाफ बृहस्पतिवार को और छह लोगों के खिलाफ पांच दिन पहले कार्रवाई की गई थी। इन सभी के खिलाफ अतीक के इशारे पर लोगों की जमीन कब्जाने, हत्या, लूट जान लेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने के 150 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अतीक अहमद का खास गुर्गों में शामिल रफीक उर्फ गुलफुल पर गुंडा एक्ट लगाई गई है। इसके खिलाफ इलाहाबाद और कौशांबी जिले में 43 मुकदमे दर्ज हैं। कसारी मसारी के रहने वाले जुल्फकार उर्फ तोता और आशिफ की गिनती अच्छे शूटरों में हैं। इनमें से जुल्फकार के खिलाफ 14 और आसिफ उर्फ दुर्रानी के खिलाफ दस मुकदमे दर्ज हैं। मरियाडी के रहने वाले अकबर पुत्र नुरुद्दीन के खिलाफ दस मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी पर गुंडा एक्ट लगा दी गई है। इनको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। इनसे पहले मरियाडी के प्रधान आबिद के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई थी। आबिद प्रधान अतीक और उसके भाई के साथ पूर्व विधायक राजूपाल की हत्या में भी नामजद है। थाना प्रभारी अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि जेल में बंद अतीक के चार और गुर्गों पर गैंगस्टर में कार्रवाई की गई है। इनमें बमरौली का मोहम्मद अनस पुत्र मोहम्मद रौनक है। इनके अलावा हरवरा का गुड्डू शाहू, गंगा बिहार का सैवान पुत्र मुख्तार और मुंडेरा का मोहम्मद हाशिम है। छह लोगों के खिलाफ पहले भी गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जा चुकी है।