फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Home-based businessman shot dead in hospital

घर में कारोबारी को लगी गोली, अस्पताल में मौत

Sat, 16 Jun 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Home-based businessman shot dead in hospital
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर के नामचीन कारोबारी सुनील सेठ बग्गा की अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह हुई घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक सुबह साढ़े दस बजे सिविल लाइंस में स्ट्रेची रोड स्थित आवास पर सुनील सेठ बग्गा उर्फ राजीव अचानक गोली लगने से गंभीर रूप  से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर मंदिर में पूजा कर रहीं उनकी पत्नी दौड़कर उनके कमरे में पहुंचीं। वहां बग्गा खून से लथपथ पड़े हुए थे। आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। पन्ना लाल रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उनका इलाज शुरू हुआ। गोली सिर में दाईं ओर लगी थी। सूत्रों के मुताबिक न्यूरो सर्जन ने ऑपरेशन किया और शाम को उन्हें आईसीयू में ले जाया गया। रात्रि में 8:45 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर घटना के संबंध में परिजनों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। पुलिस को भी बाद में सूचना दी। घटना दिन में हुई और शाम तक पुलिस घटनास्थल का मुआयना तक नहीं कर सकी। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस शिव मंगल सिंह ने बताया कि परिजनों ने रात तक कोई लिखित जानकारी नहीं दी है। उनके बेटे भरत ने दिन में फोन करके बताया कि बग्गा अपने कमरे में पिस्तौल साफ कर रहे थे। तभी अचानक गोली चल गई। उन्हें पहले नाजरेथ अस्पताल ले जाया गया। वहां से पन्नालाल रोड स्थित अस्पताल। रात्रि में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएसपी पीआरओ प्रिंस दीक्षित ने बताया कि अस्पताल की सूचना के आधार पर मृतक का पंचनामा भर दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed