फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police have no clue about thieves

Farrukhabad News: कारखाना मालिक के घर चोरी में नजदीकी नौकरों की तलाश

Wed, 02 Sep 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
police have no clue about thieves
फर्रुखाबाद। उत्तराखंड में घूमने गए कपड़ा छपाई कारखाना व गैलेक्सी फैशन वर्ल्ड के मालिक के बंद मकान में 50 लाख रुपये के जेवरात, छह लाख रुपये और अन्य कीमती सामान की चोरी के मामले में पुलिस को कुछ नजदीकी नौकरों की तलाश है। घर में खून के धब्बे मिलने से पुलिस को चोटिल चोर की भी तलाश है। हिरासत में लिए चार नौकरों से कोई सुराग न लगने पर दो टीमें अन्य की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला साहबगंज नारायण दास निवासी राजेश भान साध, पुत्र आकर्ष साध, पत्नी, पुत्रवधू समेत सभी बच्चों सहित रविवार सुबह उत्तराखंड घूमने गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसी भतीजे ईशान ने मकान के ताले टूटे देख सूचना दी। उनके यहां पहुंचने से पहले ही साध समाज के कई लोगों ने पुलिस से मकान की जांच कराई। मकान में कुछ स्थान पर खून के धब्बे भी मिले। आशंका जताई गई कि चोरी के समय किसी चोर को चोट लगी। उसी का खून निकला है। पुलिस ने घर में ज्यादा आने-जाने वाले कुछ नौकरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पारिवारिक सूत्र बताते हैं कि उनके यहां अलीगढ़ का एक सबसे विश्वासपात्र नौकर था। चोरों ने बाथरूम में बने लॉकर से भी जेवरात चोरी किए। इससे आशंका है कि इस घटना में कोई ऐसा व्यक्ति जरूर शामिल है, जो अंदर तक की जानकारी रखता है।
विज्ञापन

मकान मालिक राजेश भान साध की तहरीर पर प्राथमिकी लिख ली गई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि अभी चोरों का पता नहीं चला है। दो टीमें काम कर रही हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed