फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hijacked attacker near Pooja's house

पूजा पाल के घर के पास मंडराए हमलावर

Tue, 28 Mar 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 28 Mar 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hijacked attacker near Pooja's house
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
पूर्व विधायक पूजा पाल के नीवा स्थित घर पर तीन दिन पहले एक गाड़ी से दो हमलावर मंडराते नजर आए। बिना नंबर की गाड़ी से वे इतनी तेजी से निकले कि घर पर लगे सुरक्षाकर्मी उन्हें पकड़ नहीं आए। इसके बाद पूर्व विधायक ने एसएसपी से बात कर तहरीर दी और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इन्हीं हमलावर युवकों पर चुनाव वाली रात पूजा पाल के घर पर फायरिंग का भी आरोप है।
विज्ञापन


पूजा पाल तीन दिन पहले नीवा स्थित अपने घर पर मौजूद थीं। इसी समय बिना नंबर की एक बाइक पर दो युवक उधर से तेजी से गुजरे। कुछ देर बाद वे दुबारा तेजी से गाड़ी भगाते हुए आगे निकल गए। सुरक्षाकर्मी देख रहे थे लेकिन वे इतनी तेजी से गाड़ी भगा रहे थे कि कुछ कर नहीं पाए। सूचना पर पूजा पाल भी बाहर निकल आईं। आस पास के लोगों से पता चला कि बिना नंबर की बाइक से वही लड़के अक्सर गली में मंडराते हैं। पूजा को पूरा शक था कि ये वही लड़के हैं, जिन्होंने 23 फरवरी को चुनाव वाली रात उनके घर पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत एसएसपी से बात की और कहा कि उनकी पुरानी तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करे क्योंकि हमलावर लड़कों का व्यवहार बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहा है। एसएसपी शलभ माथुर के निर्देश पर धूमनगंज पुलिस ने रविवार को चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूर्व विधायक पूजा पाल ने बताया कि वह जन सेवा के लिए दिन में कई बार घर से बाहर निकलती हैं। हमलावर लड़कों से उन्हें जान का खतरा है। पुलिस अगर जल्द कार्रवाई नहीं करेगी तो वे शासन तक इसकी शिकायत करेंगी। इंस्पेक्टर धूमनगंज एके सिरोही ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। बदमाशों के हुलिये के आधार उन्हें खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed