{"_id":"5b43bc054f1c1bc0248b56b7","slug":"high-alert-in-central-jail-nain-enhanced-surveillance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल नैनी में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई चौकसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रल जेल नैनी में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई चौकसी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
munna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जेल में सोमवार सुबह माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद नैनी जेल प्रशासन की भी नींद टूट गई है। सनसनीखेज वारदात के बाद सेंट्रल जेल नैनी में हाई अलर्ट के साथ चौकसी बढ़ा दी गई है। डीआईजी जेल ने मुलाकातियों के साथ बंदियों पर कड़ी निगहबानी रखने का फरमान जारी कर दिया है। कुख्यात माफिया डॉन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की सोमवार की सुबह बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिला कारागार के भीतर माफिया की हत्या से सूबे में हलचल मच गई। जेल के अंदर कैदी की हत्या के बाद एडीजी जेल ने सूबे की सभी जेलों में हाई अर्लट कर दिया। उधर, एडीजी जेल का फरमान जारी होते ही जेल प्रशासन में हलचल मच गई। डीआईजी जेल वीके वर्मा ने बताया कि घटना के बाद नैनी सेंट्रल जेल में चौकसी बढ़ा दी गई है। किस कैदी या बंदी से कौन मिलने जा रहा है, उसकी सघन तलाशी की जाएगी। डीआईजी जेल ने बताया कि तीन गेट पर मुलाकातियों की चेकिंग की जाएगी। मुलाकात के बाद नियंत्रण कक्ष में कैदियों और बंदियों की भी तलाशी ली जाएगी। इसके बाद उन्हें बैरक में भेजा जाएगा। जेल प्रशासन की सख्ती के बाद सोमवार को दिनभर सेंट्रल जेल में अफरा-तफरी मची रही।
कैदियों व बंदियों से खचाखच भरी सेंट्रल जेल नैनी की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे है। चार हजार कैदी व बंदी की सुरक्षा में मानक के अनुरूप बंदी रक्षक नहीं तैनात किए गए हैं। 6 डिप्टी जेलर व 125 बंदी रक्षक ही यहां हैं। जो कि मानक के आधे हैं। बंदी रक्षकों की कमी जेलकर्मियों से पूरी कराई जा रही है।
2060 बंदियों की क्षमता वाली जेल में चार हजार कैदी व बंदी निरूद्ध है। पांच सर्किल में विभाजित कारागार के सुरक्षा की जिम्मेदारी का मानक भी तय है। जिसमें एक जेल अधीक्षक, 14 डिप्टी जेलर के साथ 281 बंदी रक्षकों के तैनाती का मानक निर्धारित किया गया है, पर मानक पूरे हैं नहीं। आधे से भी कम डिप्टी जेलर व बंदी रक्षक यहां तैनात हैं। ऐसे में जेल की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी इनमें लंबरदार, पक्का शामिल हैं।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल की व्यवस्था पर एक नजर
क्षमता बंदी अतिरिक्त
2060 4000 2000
जेल अधीक्षक एक तैनाती नहीं
डिप्टी जेलर 14 पद तैनाती 06 रिक्त पद 08
बंदी रक्षक 281 पद तैनाती 125 रिक्त 156
सेंट्रल जेल नैनी में कैदियाें व बंदियों की निगहबानी के लिए 24 जेमर व 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कारागार में लगे जैमर टू-जी, थ्री जी पर काम करते हैं पर, फोर-जी नेटवर्क पर काम नहीं करते हैं। बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन सीसीटीवी के जरिए बंदियों और मुलाकातियों की निगहबानी कर रहा है।
सेंट्रल जेल में आठ आतंकवादी भी सजा काट रहे हैं। इनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन अन्य खुंखार अपराधी भी बंद है। इसके बाद भी सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। समय रहते जेल प्रशासन ने सुधि नहीं ली तो एक दिन नैनी सेंट्रल जेल में भी बड़ी वारदात से इंकार नहीं किया जा सकता।
सेंट्रल जेल नैनी में डिप्टी जेलर व बंदी रक्षकों की कमी है। ऐसे में जेल के कार्मियों से सुरक्षा का काम लिया जाता है। जेल के बाहर पीएसी कैंप कर रही है। कारागार की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तरह से चौकसी बरती जा रही है।
वीके वर्मा डीआई जेल