फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Helped by the distressed family, businessmen extend their hands

पीड़ित परिवार की मदद को व्यापारियों ने बढ़ाए हाथ

Thu, 23 Nov 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 23 Nov 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Helped by the distressed family, businessmen extend their hands
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सुलेमसराय में हुए अग्निकांड में पीड़ित परिवार की मदद के लिए कारोबारियों ने हाथ बढ़ाए हैं। सुलेमसराय में बुधवार को आयोजित शोक सभा में मृतकों को श्रद्भांजलि अर्पित करने के साथ ही परिवार को आर्थिक मदद भी दी गई। फिलहाल तकरीबन 15 लाख रुपये व्यापारियों ने एकत्र किए हैं। इस बीच बुधवार को शहर आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सामने भी दमकल की लापरवाही तथा शहर में दो नए फायर स्टेशन स्थापित करने की बात रखी गई।
विज्ञापन


कपड़ा कारोबारी उमेश केसरवानी की दुकान-गोदाम में सोमवार सुबह भड़की आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया था। सारा माल तो जला ही, उमेश की मां रुक्मणि, पत्नी स्नेहलता, बेटी पारूल की दम घुटने से मौत हो गई। सुबह से शाम तक वहां कोहराम मचा रहा। बचाव की कोशिश में उमेश भी झुलस गए थे। उसी रात स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रसूलाबाद में अंतिम संस्कार के दौरान कारोबारी उमेश से मिलकर दुख जाहिर किया जबकि मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा सांसद श्यामा चरण गुप्ता, विधायक संजय गुप्ता, हर्षवर्धन बाजपेयी ने भी सुलेमसराय जाकर उमेश से मिलकर शोक जताया था। शासन से 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की गई लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। ऐसे में बुधवार को सुलेमसराय स्थित ठाकुर द्वारा आयोजित शोक सभा में तीनों मृतकों की आत्मा की शांति की कामना के बाद व्यापारियों ने उमेश की आर्थिक सहायता का फैसला किया। वहां मौजूद कारोबारियों ने स्वेच्छा से अंशदान किया।
विज्ञापन


बताया कि शोक सभा के दौरान ही लगभग 15 लाख रुपये जुटा लिए गए। इलाके के बाकी व्यापारियों से भी मदद की अपील की गई है। उमेश का बैंक खाता भी जारी किया गया है जिसमें सहायता राशि दी जा सकती है। शोकसभा में तारिक सईद अज्जू, अतुल केसरवानी, नरेंद्र खेड़ा मांटू, हिमांशु निक्की केसरवानी, निरंकार साहू, सुनील केसरवानी, सोनू गुप्ता, राजेश गु्प्ता, ज्ञान केसरवानी, वीरेंद्र केसरवानी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बुधवार को व्यापारी नेता अमर वैश्य मुन्ना भैया ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस घटना का जिक्र करते हुए दो अलग फायर स्टेशन की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्ताव आएगा तो मंजूरी दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed