{"_id":"59c56e804f1c1bb0688b5f29","slug":"heavy-fire-stone-firing-on-house-occupation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान कब्जे को लेकर भारी बवाल, पथराव-फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान कब्जे को लेकर भारी बवाल, पथराव-फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर इलाके में शुक्रवार दिन में मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में जबर्दस्त बवाल हो गया। पथराव और मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। फायरिंग भी की गई। पांच लोग मौके से गिरफ्तार किए गए हैं। रिपोर्ट दोनों ओर से लिखी गई है।
मधवापुर में एक मकान के दो हिस्से हैं। एक हिस्से में अनिल पटेल अपने परिवार के साथ रहते हैं। दूसरे हिस्से को लेकर होलागढ़ के संत बहादुर पटेल से विवाद चल रहा है। वह हिस्सा भी अनिल के कब्जे में है। आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर संत बहादुर कई दर्जन लोगों के साथ कब्जा करने के लिए घर पर चढ़ गया। वे सीढ़ियां लगाकर अंदर घुसने लगे तभी दूसरे पक्ष से झगड़ा शुरू हो गया। पथराव होते देखकर वहां अफरातफरी मच गई।
मारपीट शुरू हो गई। तब तक किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। इसी बीच वहां कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तो संत बहादुर की तरफ से आए एक शख्स को भीड़ पीट रही थी। दरोगा ने उसे छुड़ाया। भारी संख्या में फोर्स पहुंचने के बाद स्थिति शांत हुई। दोनों पक्षों के लोगों को थाने लाया गया। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ तृतीय विनीत जायसवाल ने बताया कि संत बहादुर और अनिल पटेल, दोनों ओर से गलती हुई। संत बहादुर के पक्ष के पांच लोग बुरी तरह से लहूलुहान हैं। संत बहादुर ने दिनदहाड़े कब्जे का प्रयास किया जो कि अपने आप में अपराध है। इसी कारण दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।