फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Head home husband shot dead

घर लौट रहे प्रधान पति की गोली मारकर हत्या

Mon, 08 Jan 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 08 Jan 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Head home husband shot dead
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यमुनापार के करछना इलाके में रविवार रात करीब आठ बजे नरैना गांव (नेवादा) की प्रधान रेनू गौतम के पति संजय गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मित्र के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे तभी बदमाशों ने पीछे से टक्कर मारी और उठकर भाग रहे संजय के सिर पर फायर कर दिया। वह घायल होकर गिरे तो बदमाश भाग गए। घायल संजय को अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बची। देर रात तक पुलिस कातिलों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


नरैना गांव (नेवादा) गांव निवासी संजय गौतम (40) पिछली बार बीडीसी सदस्य रहे हैं। उनकी पत्नी रेनू गौतम नेवादा गांव की मौजूदा प्रधान हैं। वह ठेकेदारी करते थे। मौजूदा समय में वह गांव में इंटरलाकिंग का काम करा रहे थे। आमतौर पर वह स्कार्पियो में चलते थे। मगर रविवार को वह रात करीब आठ बजे अपने मित्र नागेंद्र सिंह के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। संजय बाइक पर पीछे बैठे थे। वे करछना-कोहराड़ मार्ग स्थित पुलिया से नेवादा गांव की तरफ मुड़े तभी वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने पीछे से मैजिक से टक्कर मार दी। दोनों बाइक से गिरे तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आ गए। संजय उठकर भागे तो उनके दाहिने कान के पास गोली मार दी। वह घायल होकर गिर गए। शूटर बाइक पर भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव वाले वहां पहुंचे संजय और मित्र नागेंद्र को भी पैर टूटने से घायल पड़ा देखा।
विज्ञापन


खबर पाकर परिवार के लोग भी आ गए। संजय को गाड़ी में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत बता दिया गया। मौके पर एसडीएम करछना राजा गणपित तथा सीओ अमित श्रीवास्तव पहुंच गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस बल के साथ एसएसपी आकाश कुलहिर भी अस्पताल पहुंच गए। फिर वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। इस कत्ल से परिवार में कोहराम मच गया। लालता प्रसाद के दो पुत्रों में संजय छोटे थे। बडे़ भाई राजू हैं। संजय के दो बेटे और एक बेटी हैं। मौके पर एसडी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच कर रही है कि  कत्ल की वजह क्या है और किन लोगों ने यह वारदात की। परिजनों से पता चला कि संजय गांव में इंटरलाकिंग करा रहे थे जिसमें दो दिन पहले कमलाकांत से उनका विवाद हुआ था। करछना थाने तक मामला पहुंचा जिसमें पंचायत भी बैठी थी। पुलिस उस एंगल पर जांच कर रही है। इसके अलावा प्रधानी के चुनाव की रंजिश पर भी पुलिस छानबीन कर रही है। संजय गौतम कुछ साल पहले तब चर्चा में आए थे जब बीडीसी सदस्य रहते उन्होंने ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान बसपा विधायक दीपक पटेल की गाड़ी रोकी थी। तब फायरिंग के चलते तनाव बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed