फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Haryana theft was finally picked two crooks

हरियाणा के चोर गिरोह के दो बदमाश दबोचे

Sun, 13 Nov 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 13 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Haryana theft was finally picked two crooks
arrest - फोटो : demo pic
रेलवे पुलिस ने हरियाणा के एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ट्रेनों में यात्रियों से दोस्ती गांठने के बाद उन्हें झांसा देकर बैग-अटैची से गहने-नगदी उड़ाते थे। खास यह कि वे दोबारा लॉक लगा देते थे, जिससे यात्रियों को चोरी के बारे में घर पहुंचकर मालूम हो पाता है। गिरोह के दोनों बदमाशों के कब्जे से चोरी के आभूषण, नगदी, ट्राली बैग और तस्करी का गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने शनिवार सुबह उपनिरीक्षक मनोज राय तथा हरिवंश प्रताप के साथ प्लेटफार्म पर घेरकर दो अपराधियों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के गहने, 25 हजार रुपये नगद, महंगे कपड़ों से भरा ट्राली बैग, बैग-अटैची के लॉक खोलने में इस्तेमाल होने वाले पेचकस समेत कुछ औजार मिले। एक थैले में दस किलो गांजा भी बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाशों में हरियाणा के रोहतक जनपद के परवीन सांसी और रोहित उर्फ विक्की हैं। पूछताछ में पता चला कि हरियाणा के इस गिरोह में दस बदमाश हैं।
विज्ञापन


वे दिल्ली से हावड़ा के बीच ट्रेन में मुसाफिर की तरह सफर करते हैं। साथ बैठे यात्रियों से बातचीत के जरिए दोस्ती गांठ लेते हैं। यात्री स्टेशन पर उतरने लगता तो ये हमदर्द बनकर उसका बैग या अटैची प्लेटफार्म या गेट तक पहुंचाने के लिए खुद उठा लेते हैं। मौका पाकर भीड़ में सभी बदमाश अटैची को घेरते हैं । एक बदमाश उसका लॉक खोलकर नगदी या गहने भरा पार कर देता है। लॉक फिर वैसे ही लगा दिया जाता है, जिसले यात्री को भनक भी नहीं लगती। इस तरीके से यह गिरोह सैकड़ों यात्रियों को चपत लगा चुका है। ट्रेनों में चोरी के अलावा गिरोह के बदमाश गांजा सप्लाई में भी लिप्त हैं। बदमाशों ने ज्यादातर वारदात गोदान एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस, तिरुपति, पवन एक्सप्रेस, गंगा कावेरी, गांधी धाम, चंबल, बीकानेर आदि में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed