फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   gun shot to yong

लड़की की फोटो मांगी फिर मार दी गोली

Wed, 15 Feb 2017 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 15 Feb 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
gun shot to yong
shot dead
कंपनीबाग के पास मजार के बगल में रविवार रात एक छात्र को गोली मार दी गई। तीन युवकों ने उसे रोका और एक लड़की का नाम लेकर उसकी फोटो मांगी। छात्र के मना करने पर युवकों ने पहले तो उसे जमकर पीटा फिर फायर कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराके तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब पुलिस पता कर रही है कि गोली मारने वाले युवक का लड़की से क्या संबंध था।
विज्ञापन


अतरसुइया के रानीमंडी के रहने वाला आसिफ जैदी (24) बीकॉम का छात्र है। वह प्राइवेट नौकरी भी करता है। रविवार रात वह जार्जटाउन में रहने वाले अपने दोस्त मनीष से मिलने गया था। मनीष घर पर नहीं था तो वह बाइक से वापस घर जाने लगा। कंपनीबाग के पास मजार के बगल में तीन युवकों ने उसे रोका और एक लड़की की फोटो मांगी। आसिफ ने कहा कि वह लड़की के बारे में कुछ नहीं जानता। इस पर युवकों ने उसे गिराकर मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उनमें से एक युवक ने आसिफ पर फायर कर दिया। गोली उसके कंधे पर लगी। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज मनोज तिवारी ने बताया कि आसिफ की तहरीर पर संतोष चौरसिया समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना साढ़े नौ बजे की है, पुलिस को सुबह तीन बजे सूचना दी गई। कुछ न कुछ गड़बड़ है। संतोष चौरसिया जिस लड़की की फोटो मांग रहा था, वह कौन है। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। आसिफ के ठीक होने के बाद उससे लड़की के बारे में पूछताछ की जाएगी। संतोष की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed