{"_id":"5b92ddb4867a557ec86b975b","slug":"give-the-girl-two-the-young-man-had-a-pill","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को दो, युवक को लगी थी एक गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को दो, युवक को लगी थी एक गोली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूंसी के न्याय नगर स्थित दुर्गा मंदिर पार्क में एक दिन पहले हुई घटना में वंशिका को दो गोली मारी गई थी। एक गोली उसके पेट में फंसी मिली। उधर बृजेश को एक गोली लगी थी। उधर, शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे शुरू हुआ। करीब ढाई बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शवों का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वंशिका को दो गोली मारी गई। एक गोली उसके सीने में मारी गई जो पेट में जाकर फंस गई थी। जबकि दूसरी गोली उसके चेहरे पर दाहिने तरफ मारी गई जो बांई कनपटी को भेदते हुए पार हो गई थी। उधर बृजेश के दाहिनी कनपटी में गोली लगी थी जो बाई ओर से पार हो गई थी। उसके सिर के चीथड़े उड़ गए थे। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सभी बिंदुओं का ध्यान में रखते हुए तफ्तीश की जा रही है।
शुक्रवार दोपहर बाद युवक और युवती के शव का अंतिम संस्कार किया गया। युवती वंशिका का शव परिजन पोस्टमार्टम के बाद सीधे शहर के रसूलाबाद घाट लेकर चले गए। वहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। उधर, युवक बृजेश उर्फ विजय का शव दोपहर बाद उसके गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। भाई मोहन, और मां अमरावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में झूंसी में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
झूंसी। पुलिस जो भी कहे लेकिन न्यायनगर कालोनी के लोग भी मामले को हत्या के बाद आत्महत्या मानने से इंकार कर रहे हैं। लोगों की मानें तो घटना के वक्त मंदिर परिसर में दो और लोग मौजूद थे। हालांकि वह कौन थे, यह साफ नहीं हो पाया। उधर पुलिस का कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है।