फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gas agency personnel tried to rob and shoot

गैस एजेंसी कर्मी को गोली मार लूटने की कोशिश

Thu, 19 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनी Updated Thu, 19 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर मार्ग पर नैनी इलाके में बुधवार दोपहर बदमाशों ने पूर्व सांसद धर्मराज पटेल की गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर लगभग पौने चार लाख रुपये लूटने की कोशिश की। बाइक सवार तीन बदमाशों ने रकम बाइक से कार्यालय की ओर जा रहे कर्मचारी पर फायर किया लेकिन उसे गोली नहीं लगी। फायरिंग से खलबली मच गई। लोग उधर दौड़े तो बदमाश तेज रफ्तार में भाग गए। नैनी थाने की पुलिस लूट की कोशिश की रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है। देर रात तक बदमाशों के बारे में पुलिस कोई भी जानकारी नहीं जुटा सकी थी।
विज्ञापन


नैनी के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पूर्व सांसद धर्मराज पटेल की बसंत गैस एजेंसी है। उनके पुत्र एजेंसी का कामकाज देखते हैं। एजेंसी से कुछ दूर पर मवैया में गैस एजेंसी का गोदाम है। बुधवार दोपहर करीब बारह बजे गोदाम इंचार्ज कैलाश यादव गोदाम से तीन लाख 67 हजार रुपये डिग्गी में रखकर बाइक पर एजेंसी कार्यालय को रवाना हुए थे। वह कार्यालय के निकट पहुंचा तभी पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाश उसके बगल में आए और गोली मारने की नीयत से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली कैलाश को नहीं लगी। फायर होने पर खलबली मच गई। लोगों ने देखा तो बदमाशों की तरफ दौडे़ मगर वे तेज रफ्तार में शंकरढाल की तरफ भाग गए। बदमाशों में एक ने हेलमेट लगा रखा था। खबर पाकर नैनी थाने से पुलिस फोर्स आ गई। पुलिस ने चश्मदीदों से घटना के बारे में पूछताछ की। फिर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की कोशिश का केस लिख जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed