फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gang rape from woman on Arrel Dam road

अरैल बांध रोड पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 05 Jun 2019 02:13 AM IST
raj kumar tripathi अमर उजाला
अमर उजाला Published by: raj kumar tripathi Updated Wed, 05 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gang rape from woman on Arrel Dam road
rape - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
अरैल बांध रोड स्थित फूलमंडी पुलिया के नीचे मंगलवार देर शाम एक विवाहित महिला संग तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर से गुजर रहे लोगों की जब निगाह पड़ी तब उन लोगों ने आरोपियों को दौड़ा लिया। इसमें दो आरोपी निकल भागे जबकि एक को पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अर्द्ध बेहोशी की हालत में पड़ी पीड़िता को लेकर पुलिस सीएचसी चाका पहुंची, जहां से उसे डफरिन अस्पताल रिफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचकर एसएसपी अतुल शर्मा एवं एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने भी घटना की जानकारी ली। आरोपियों की तलाश में पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


फूलमंडी पुलिया के नीचे शाम करीब साढ़े छह बजे एक ई रिक्शा सड़क पर संदिग्ध हाल में खड़ा दिखाई पड़ा। लोगों को जब शक हुआ तब कुछ लोग नीचे पहुंचे। वहां एक महिला अर्द्ध बेहोशी हाल में पड़ी मिली। यह देख उन लोगों के होश उड़ गए। वहां लोगों को जमा होते देख तीन युवक ई-रिक्शा के साथ भागने लगे। लोगों ने इन युवकों को दौड़ा लिया। इनमें दो युवक किसी तरह भाग गए जबकि तीसरा पकड़ में आ गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दे दी। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर इंस्पेक्टर नैनी वीके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कुछ देर बाद आला अधिकारी भी पहुंचे। पूछताछ में युवक ने बताया कि युवती को नैनी सब्जीमंडी के पास दो लड़के लेकर उसके ई रिक्शा में बैठे थे। उन दोनों लड़कों के साथ वह कैसे आई, यह बात वह नहीं बता सका। पकड़ा गया युवक साथियों के बारे में जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय पीड़िता मूलत: बिहार की है। यहां नैनी के एक मोहल्ले में उसकी शादी हुई है। उसके तीन बच्चे हैं। मंगलवार, सुबह पति के साथ उसका झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर वह शाम करीब साढ़े चार बजे घर से निकल गई। ई रिक्शा चालक महेवा का रहने वाला है। उसने अपना नाम राहुल भारतीया बताया है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती को नशीला पदार्थ दिया गया था। ़ इंस्पेक्टर नैनी के मुताबिक बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed