फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Furore over obscene acts with children in school

स्कूल में बच्चों से अश्लील हरकत पर हंगामा

Sat, 10 Oct 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 10 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। करेली के मदारीपुर गांव में स्थित एक पब्लिक स्कूल के चौकीदार पर दो बच्चों से अश्लील हरकत का आरोप लगाकर शुक्रवार दोपहर लोगों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पर धावा बोल पथराव किया। सूचना पर करेली पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि पूछताछ के बाद मामला दूसरा निकला।
विज्ञापन


मदारीपुर गांव में एक बुजुर्ग चौकीदार है। उसने बाथरूम में गंदगी करने पर तीसरी और चौथी क क्षा में पढ़ने वाले दो बच्चों को डांट फटकार लगाई थी। गांव वालों को कहीं से जानकारी मिली कि चौकीदार ने दोनों बच्चों को बाथरूम में बंद कर अश्लील हरकत की। इस पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया। नाराज ग्रामीणों ने पथराव भी किया। सूचना पर करेली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। एसओ सुनील दत्त ने बताया कि स्कूल में बच्चों से अश्लील हरकत के बाद हंगामे की सूचना पर पुलिस गई थी। जांच के बाद मामला फर्जी निकला। किसी ने तहरीर भी नहीं दी इसलिए चौकीदार को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कीडगंज के रामबाग इलाके में शुक्रवार दोपहर किराएदारी को लेकर मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो किसी ने फायर कर दिया। फायरिंग के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। किसी ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पर कीडगंज पुलिस पहुंची। एसओ कीडगंज उमेश कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि किराए को लेकर विवाद था। हालांकि झगड़े के बाद दोनों पक्ष भाग निक ले। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीडगंज एसओ उमेश कुमार ने शातिर चेन स्नेचर विनोद निषाद निवासी अरैल को गिरफ्तार कर दो दिन पहले एक महिला से एडीसी के पास लूटी गई चेन बरामद कर लिया। एसओ ने बताया कि दो दिन पहले दारागंज के अजीत निषाद की पत्नी से एडीसी चौराहे के पास चेन छिनैती हुई थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना लुटेरे को बृहस्पतिवार को बैरहना रेलवे क्रासिंग के पास दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक वह शातिर बदमाश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed