फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Furious protest of students, university did not arrive

छात्रों का उग्र विरोध, विश्वविद्यालय नहीं पहुंचे वीसी

Wed, 19 Sep 2018 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 19 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
Furious protest of students, university did not arrive
Allahabad University
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के विरोध में आंदोलन अब उग्र होने लगा है। मंगलवार को छात्र दिनभर विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के सामने वाले गेट पर धरने पर बैठे रहे। कुलपति विश्वविद्यालय नहीं आए। इस बीच छात्रों के एक गुट ने धरने पर बैठे छात्र नेताओं पर हमला कर दिया। इसमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह, रोहित मिश्र, दिनेश यादव, निवर्तमान अध्यक्ष अवनीश यादव, निवर्तमान महामंत्री निर्भय द्विवेदी समेत कई छात्रनेता चोटिल हो गए। घटना की सूचना पाकर एसएसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और विश्वविद्यालय परिसर छावनी में तब्दील हो गया। मामले में कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


वीसी का विरोध कर रहे छात्र नेता सुबह नौ बजे से ही गेट के सामने धरने पर बैठे थे। छात्रनेता इस बात पर अड़े थे कि कुलपति इस्तीफा दें, उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं करने देंगे। दोपहर एक बजे के करीब छात्रों का एक जुलूस गेट पर पहुंचा और धरने पर बैठे छात्रनेताओं से धक्कामुक्की शुरू कर दी। जुलूस में शामिल छात्रों ने धरने पर बैठे छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों पर हमला कर दिया। इस बीच कुछ दूरी पर बमबाजी भी हुई। मारपीट में कई छात्र नेता चोटिल हो गए। घटना के बाद छात्र नेता सीधे चीफ प्रॉक्टर प्रो. एचएस उपाध्याय के कार्यालय पहुंचे और अभिषेक सिंह माइकल, शिवम सिंह एवं आकाश सिंह पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने माइकल, शिवम और आकाश को नामजद करते हुए तीन सौ से चार सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, हमला करने के आरोपी छात्रों ने भी चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई कि धरने पर बैठे छात्रों ने उनका रास्ता रोका और मारपीट की। चीफ प्रॉक्टर प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर भेज दी गई है। मारपीट में शामिल बाहरी लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। घटना में विश्वविद्यालय के छात्रों को कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। जांच होगी और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed