फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four tender including superintendent of communication house

संप्रेषण गृह के अधीक्षक समेत चार निलंबित

Sat, 18 Aug 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 18 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four tender including superintendent of communication house
डेमो - फोटो : डेमो
राजकीय किशोर संप्रेषण गृह के अधीक्षक तथा तीन अन्य कर्मचारियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। डीएम की संस्तुति पर महिला एवं बाल कल्याण निदेशक ने यह कार्रवाई की। संप्रेषण गृह से फरार सात में से पांच बाल कैदियों की अब भी तलाश है। बृहस्पतिवार की भोर संप्रेषण गृह से सात किशोर फरार हो गए थे। वे पहले तल के बरामदे का ग्रिल तोड़कर भागने में सफल रहे। एडीएम सिटी की अध्यक्षता में पहुंची प्रशासन की टीम ने घटना के समय वहां तैनात सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। इनमें तीन कर्मचारी तथा चार सुरक्षा कर्मी शामिल रहे। इन पर लापरवाही का आरोप है। इस पर डीएम ने सातों के निलंबन की संस्तुति की थी। इनके अलावा अधीक्षक के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की थी। इसी पर कार्रवाई करते हुए निदेशालय से अधीक्षक श्रीप्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया गया। प्रोबेशन अधिकारी नीलेश मिश्रा ने बताया कि तीन अन्य कर्मचारियों केयर टेकर शिवजीत, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अर्जुन सिंह तथा जगदीश मिश्रा को भी निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर भी लिखाई गई है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अंत:वासियों के पलायन की लगातार घटनाओं के बाद संरक्षण गृहों की सुरक्षा बढ़ाने की पहल की गई है। राजकीय नारी निकेतन तथा किशोर संप्रेषण गृह परिसर में कैमरों तथा सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने के साथ कई निर्माण भी कराए जाएंगे। संप्रेषण किशोर गृह का जो ग्रिल तोड़ा गया था उसे तत्काल जुड़वा दिया गया। ग्रिल के नीचे छज्जा था। इसके अलावा संप्रेषण गृह की बाउंड्री से सटा पेड़ भी है। आशंका जताई जा रही है कि सातों किशोर उसी को आधार बनाकर बिल्डिंग से उतरने तथा फरार होने में सफल हुए। इससे पहले उसी परिसर में स्थित नारी निकेतन से दो महिलाएं भी साड़ी की मदद से दूसरे तल से उतरने और भागने में सफल हो चुकी हैं। इसे ध्यान में रखकर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नारी निकेतन में तो पीछे की दीवार भी उठा दी गई है। खिड़कियों को बंद कराने के साथ कई अन्य कदम भी उठाए गए हैं। मुख्य गेट के अलावा संप्रेषण गृह की पीछे तरफ तथा परिसर के अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। संप्रेषण गृह के अधीक्षक ने बताया कि सर्वे कराके प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा आशा ज्योति केंद्र को भी चारों तरह से शीश से कवर किया जा रहा है। परिसर की बाउंड्री भी ऊंची कराने का निर्णय लिया गया है। केंद्र प्रभारी शिष्या सिंह राठौर ने बताया कि बाउंड्री तथा अन्य निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed