{"_id":"5b0b090b4f1c1bf66e8b4d75","slug":"four-munnabhai-caught-in-the-examination-in-four-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जिलों में परीक्षा देते पकड़े गए चार मुन्नाभाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार जिलों में परीक्षा देते पकड़े गए चार मुन्नाभाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 28 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
teacher shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
68500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को प्रदेश के चार जिलों इलाहाबाद, अलीगढ़, आगरा व वाराणसी में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते चार परीक्षार्थियों तथा दो अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया। साथ ही मेरठ जिले के एक परीक्षा केंद्र से एक महिला अभ्यर्थी मूल उत्तर पुस्तिका ही लेकर भाग गई। उक्त सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पकड़े गए चारों मुन्नाभाइयों को जेल भेज दिया गया है।
इलाहाबाद के जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज में अभ्यर्थी अभिषेक पुत्र राजेन्द्र सिंंह व महिला ग्राम इंटर कॉलेज सूबेदारगंज में शिव पूजन सिंह पुत्र राम सिंह को परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (ब्लू टूथ) का उपयोग करते पकड़ा गया। एक ने अपनी बनियान में सिलाई करके डिवाइस छिपायी थी तथा दूसरे ने बांह पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बांध रखी थी। गोपनीय सूचना के आधार पर केंद्र व्यवस्थापकों से जब इन अभ्यर्थियों के कपड़े उतरवाए तो दोनों के ही पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
उधर, इंडिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में सुरेश कुमार पाल को अभ्यर्थी हरिकेश पाल पुत्र श्रीनाथ पाल की जगह परीक्षा देते धर दबोचा गया। पकडे़ जाने के बाद आरोपी ने बताया कि परीक्षा में बैठने के लिए 50 हजार रुपये की डील हुई थी। दस हजार पहले और बाकी 40 हजार रुपये परीक्षा के बाद मिलने थे।
विज्ञापन
इसी प्रकार अलीगढ़ जिले के हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से अभ्यर्थी विजय कुमार पुत्र राम खिलाड़ी के स्थान पर रवि कुमार पुत्र गजाधर को, आगरा जिले के परीक्षा केंद्र आरबीएस इंटर कॉलेज से प्रदीप कुमार सारस्वत पुत्र एमएल सारस्वत के स्थान पर दूसरे को तथा वाराणसी जिले के परीक्षा केंद्र उदय प्रताप इंटर कॉलेज से अभ्यर्थी रमेश यादव की जगह नीलेश यादव को परीक्षा देते पकड़ा गया। जबकि वहीं मेरठ जिले के परीक्षा केंद्र सेठ बीके महेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज से अभ्यर्थी मनोरमा रानी पुत्र बादल सिंह मूल उत्तर पुस्तिका लेकर ही भाग गई। सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह के मुताबिक इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।