फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former Student President of CMP sought extortion

सीएमपी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी

Sun, 19 Jun 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Jun 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Former Student President of CMP sought extortion
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सीएमपी डिग्री कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पूजा मिश्रा को मोबाइल पर काल कर जान से मारने की धमकी मिली है। बदमाश ने पूजा से पांच लाख रुपये रंगदारी की डिमांड की है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। विरोध पर उसने अध्यक्ष को फोन पर अश्लील गालियां भी दी हैं। धमकी के बाद अध्यक्ष समर्थकों संग जार्जटाउन थाने पहुंचीं और शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


सीएमपी डिग्री कॉलेज की पूर्व अध्यक्ष जार्जटाउन इलाके में रहती हैं। शनिवार दोपहर उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। पूजा ने बताया कि फोन करने वाले ने धमकाया और पांच लाख रुपये देकर मामला सुलझा लेने को कहा। ऐसा नहीं करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। ये भी कहा कि कोई बचा नहीं पाएगा। पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि बदमाश ने फोन पर धमकाया कि उन्हें न तो एसपी सिटी और न ही कोई नेता बचा पाएगा। पूजा ने विरोध किया तो बदमाश ने अश्लील गालियां दीं।
विज्ञापन


पूजा ने बताया कि बदमाश ने दिन में दोबारा फोनकर फिर धमकाया। तीन दिन बाद फिर काल करने की धमकी दी है। पूजा ने तत्काल मामले की जानकारी सीओ कर्नलगंज और एसपी सिटी को देने के बाद जार्जटाउन थाने में तहरीर दी। जार्जटाउन पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर वीके सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed