फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former MLA Ashraf gets reward of 15 thousand

पूर्व विधायक अशरफ पर 15 हजार का इनाम

Thu, 17 Aug 2017 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 17 Aug 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Ashraf gets reward of 15 thousand
atiq ahmed
लंबे अर्से से फरार चल रहे पूर्व विघायक अशरफ पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। उनको पिछले महीने ही पुलिस फरार घोषित कर चुकी थी और पांच  हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पिछले सप्ताह सीओ की ओर से अशरफ पर इनाम घोषित करने की फाइल एसएसपी को भेजी थी। इनके घर की चल एवं अचल संपत्ति कुर्क करने के लिए धारा 83 के तहत सीजेएम की अदालत में आवेदन कर दिया है। जिस पर अगले सप्ताह सुनवाई की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अशरफ पिछले तीन महीने से फरार है। उनके खिलाफ हाईकोर्ट की ओर से जारी समन तमील भी तामील नहीं हो पाया था। जिसे बाद में उनके घर पर चस्पा कर दिया गया था। उसी के बाद उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू हो गई है। इनाम भी पांच हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


थाना धूमनगंज पुलिस ने अतीक अहमद के कसारी मसारी में रहने वाले गुर्गे जुल्फिकार उर्फ तोता, आसिफ उर्फ दुर्रानी और अकरम को फरार घोषित करके इन पर भी पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। ये तीनों बदमाश अभी भी अतीक के लिए काम कर रहे  हैं। इन सभी के खिलाफ धूमनगंज. सिविल लाइंस सहित इलाहाबाद और कौशांबूी जिलों के दो दर्जन थानों में 15 से लेकर 30 तक हत्या, लूट और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed