{"_id":"58ffaf314f1c1be617c0ca35","slug":"five-questions-remain-pending-on-the-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच आरोपी गए जेल पर कई सवाल बाकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच आरोपी गए जेल पर कई सवाल बाकी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 26 Apr 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
CRIME
सहावपुर गांव में रेप के बाद दो बेटियों समेत माता-पिता के कत्ल की वारदात में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, मगर हत्याकांड में रहस्य जस का तस बना हुआ है। रेप और चार लोगों के कत्ल जैसी हैवानियत करने वाले नामजद आरोपी हैं या कोई और? कत्ल की असल वजह क्या रही? अब भी ऐसे कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। इस बारे में पुलिस का कहना है कि इस घटना में छानबीन अभी जारी है। वैज्ञानिक सुबूतों के आधार पर अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
दो बेटियों समेत किराना दुकानदार मक्खनलाल गुप्ता और उनकी पत्नी मीरा की रविवार रात मूसल और धारदार हथियार से हत्या और बेटियों से रेप की घटना में पुलिस ने पांच लोगों राजबहादुर यादव उर्फ भल्लू, शिवबाबू यादव, नवीन, नरेंद्र और अजय को सोमवार दोपहर ही गिरफ्तार किया था। मृत दंपति के बेटे रंजीत की तहरीर पर इन लोगों के खिलाफ हत्या का केस लिखा गया। मंगलवार को पुलिस ने मेडिकल टेस्ट कराने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी क्राइम प्रकाश स्वरूप पांडेय के मुताबिक, नामजद आरोपी फरार नहीं हो जाएं और सुबूतों को नहीं नष्ट कर सकें, इसलिए गिरफ्तार किया गया। अब इस घटना में उनकी भूमिका की जांच करते हुए सुबूत जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नामजद आरोपियों में दो युवकों पर शक है कि वे वारदात में शामिल हैं। उन्होंने कुछ अन्य अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की मदद से यह सामूहिक कत्ल कराया। उन दोनों पर कई बार पीड़ित परिवार की बेटियों से छेड़खानी का आरोप लग चुका है। इसी वजह से झगड़ा भी होता रहा है। वे मक्खनलाल के घर में भी कई बार रात में छत से घुसे थे। सोमवार सुबह घटना का पता चलने से पहले ही दो आरोपी नवीन और अजय फरार हो गए थे। वे बाद में पकडे़ गए। इसी वजह से उनके खिलाफ बेटे रंजीत ने केस लिखाया तो उन्हें जेल भेजा गया लेकिन अभी उनके खिलाफ सुबूत नहीं मिले हैं। अगर कत्ल में इस्तेमाल एक मूसल घर में मिला लेकिन धारदार हथियार नहीं बरामद हुए। कत्ल के दौरान कपड़ों पर खून लगा होगा लेकिन वे कपड़े भी नहीं मिले। आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया जबकि पुलिस ने काफी सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस ने जेल भेजने से पहले सभी पांच आरोपियों के फिंगर प्रिंट के अलावा खून, नाखूनों, बाल के नमूने सुरक्षित रखे गए हैं। मारी गई बहनों के नाखूनों से मिले अवशेष और हाथ में फंसे मिले बाल के अलावा रेप की पु्ष्टि के लिए पोस्टमार्टम के दौरान बनी स्लाइड से डीएनए टेस्ट कराकर आरोपियों के डीएनए से मिलान कराया जाएगा। अगर फोरेंसिक लैब में किसी भी आरोपी के डीएनए का मिलान शव पर मिले बाल या नाखूनों में मिले अवशेष से हुआ तो यह अकाट्य सुबूत होगा, जिनसे उनका अपराध साबित होगा और सजा भी दिलाई जा सकेगी। इसके साथ ही पुलिस प्रमुख संदिग्धों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी हासिल कर रही है जिसे खंगालने पर पता चलेगा कि घटना वाली रात और पहले वे किन लोगों से संपर्क में थे। अगर वे घटना में शामिल मददगार हुए तो उन्हें दबोचा जा सकेगा।